Pratapgarh: लोकतंत्र की आवाज़ को दबाने की कोशिश: डॉ. नीरज त्रिपाठी

Pratapgarh: प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र की आवाज़ को दबाने की कोशिश के तहत कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत 17 फरवरी 2026 को उत्तर प्रदेश विधानसभा का घेराव करने वाले सैकड़ों कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए योगी सरकार की पुलिस ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी सहित दर्जनों नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया है।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि योगी सरकार डरी हुई है। उनका डर अब सड़कों पर साफ दिख रहा है। विधानसभा घेराव से घबराकर लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। उन्होंने कहा, “हम गांधीवादी हैं और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करते हैं, लेकिन सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर हमें झुकाना चाहती है। यह लोकतंत्र की हत्या है।”

Also Read: Mumbai: “भारत को दुनिया में भरोसेमंद बनाती हैं इसकी जन-केंद्रित नीतियां”- डॉ. एस. जयशंकर

डॉ. त्रिपाठी ने आगे कहा, “हम अपनी लड़ाई आखिरी दम तक लड़ेंगे और सरकार को जवाब देंगे। यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति या दल की नहीं है, बल्कि उत्तर प्रदेश के हर उस मनरेगा मजदूर की है जो न्याय, रोजगार गारंटी, सुरक्षा और सम्मान चाहता है।”

इस अवसर पर पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किए गए साथियों में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी, महेंद्र शुक्ला, मकरंद शुक्ल, करुण पांडेय, प्रदीप द्विवेदी, के.के. शुक्ल, सुनीता सिंह पटेल, मुन्ना लाल यादव, महेंद्र मिश्र, रविंद्र मिश्र, राकेश पांडेय, राम कुमार पटेल, उमेश तिवारी, नागेंद्र यादव, लल्लू पाल आदि रहे।

रिपोर्ट: उमेश पांडेय, जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत।

Show More

Related Articles

Back to top button