
Pratapgarh – गंगा दशहरा के पावन पर्व पर श्री सच्चा बाबा आश्रम, चिलबिला द्वारा एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसने पूरे शहर को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। इस अवसर पर श्री विष्णु महायज्ञ और श्री वाल्मीकि श्रीराम कथा का शुभारंभ भी विधिवत रूप से किया गया।
आश्रम के पूज्य संत मनोज ब्रह्मचारी जी महाराज के मार्गदर्शन में निकाली गई शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भारी संख्या देखने को मिली। नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकली इस यात्रा में भक्ति गीत, झांकियां और वैदिक मंत्रोच्चार ने धार्मिक वातावरण को और अधिक प्रभावशाली बना दिया।
इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ. आशुतोष त्रिपाठी (पूर्व विधानसभा प्रत्याशी) ने मुख्य यजमान के रूप में भाग लिया। उनके साथ विधायक श्री राजेंद्र मौर्य, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आशीष श्रीवास्तव, निवर्तमान जिला अध्यक्ष श्री हरिओम मिश्र, निवर्तमान अध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी, तथा परशुराम सेना के श्री प्रदीप शुक्ल भी उपस्थित रहे।
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का संदेश भी दिया।
रिपोर्ट: उमेश पांडेय