Pratapgarh: संदीप त्रिपाठी को सुल्तानपुर का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर

Pratapgarh: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे “संगठन सृजन अभियान” को और प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं चर्चित टीवी पैनलिस्ट संदीप त्रिपाठी को सुल्तानपुर जिले का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति की जानकारी कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने एक आधिकारिक बयान जारी कर दी।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री अजय राय द्वारा यह नियुक्ति की गई है, जिसे लेकर कांग्रेसजनों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। श्री त्रिपाठी की सक्रियता, संगठनात्मक दक्षता और मीडिया में कांग्रेस की दमदार प्रस्तुति को देखते हुए यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है।

नव-नियुक्त कोऑर्डिनेटर संदीप त्रिपाठी ने इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का आभार व्यक्त किया और कहा कि, “यह वर्ष कांग्रेस के लिए संगठन सृजन का वर्ष है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा तैयार 100 दिवसीय कार्ययोजना के तहत प्रदेश भर में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने का लक्ष्य है।”

उन्होंने आगे बताया कि इस योजना के अंतर्गत जिला, नगर, ब्लॉक, मंडल, न्याय पंचायत, ग्राम पंचायत और बूथ स्तर तक कांग्रेस कमेटियों का पुनर्गठन किया जाएगा। साथ ही कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठन, विभाग और प्रकोष्ठों को भी नए सिरे से सुदृढ़ किया जाएगा। त्रिपाठी ने कहा कि वे सुल्तानपुर में संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और मेहनत से कार्य करेंगे।

Pratapgarh: also read- Pratapgarh: पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ. अनिल कुमार द्वारा जनसुनवाई, समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

श्री त्रिपाठी को मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर पार्टी कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई दी है और संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई है।यह नियुक्ति कांग्रेस के संगठनात्मक पुनर्निर्माण की दिशा में एक सशक्त कदम के रूप में देखी जा रही है।

रिपोर्ट: उमेश पांडेय, यूनाइटेड भारत, प्रतापगढ़

Show More

Related Articles

Back to top button