
Pratapgarh: पं0 नागेशदत्त पब्लिक स्कूल अझारा लालगंज में गुरूवार को सीबीएसई बोर्ड के कक्षा बारह के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में कक्षा बारह के छात्र छात्राओं ने विद्यालय में बिताये गये अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होेने अपने जूनियर छात्र छात्राओं को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और कड़ी मेहनत की सलाह दी।
वहीं विद्यालय के संस्थापक सेवानिवृत्त आईएएस रमेशचंद्र मिश्र, एचआर हेड गौरव मिश्र, शैक्षणिक नियंत्रक रीमा मिश्रा ने छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रबंधक सुनीता मिश्रा व प्रकाशचंद्र मिश्र ने बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन पर मेधावी छात्र पीयूष मिश्र एवं मेधावी छात्रा रिद्धि त्रिपाठी को मिस्टर व मिस फेयरवेल का पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
प्रकाशचंद्र मिश्र ने छात्र छात्राओं को कडी मेहनत करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आज का युग प्रतिस्पर्धा का है। सफलता का कोई शार्टकट रास्ता नहीं हुआ करता है। कार्यक्रम का संयोजन प्रधानाचार्य एसएन त्रिपाठी व संचालन शिक्षक प्रदीप शुक्ल, छात्र अहमद रजा एवं छात्रा अनुश्री शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर शिक्षक हिमांशु शुक्ल, श्यामशंकर मिश्र, अनीता द्विवेदी, प्रकाश त्रिपाठी, राजीव रत्न त्रिपाठी, अनिल द्विवेदी, महावीर सिंह, शैलेन्द्र शुक्ल, रवीन्द्र शुक्ल, मनोज शुक्ला, विवेक पाण्डेय, श्रुति शुक्ला, मंजू शुक्ला, प्रतिज्ञा श्रीवास्तव, आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत



