Up News- नहीं हो रही पुलिस की गश्त, चोरों का गिरोह सक्रिय

Up News-ठंड की शुरुआत चोरों के लिए मुफीद मानी जा रही है। वैसे तो हर सीजन में चोर, पुलिस को चुनौती देते रहते हैं लेकिन ठंड में पुलिस रजाई में दुबक जाती है जिसके चलते चोरियों की घटना में तेजी से इजाफा होने लगता है। गश्त नहीं होने k चलते पड़रिया गांव के एक घर से चोरों ने डेढ़ लाख की नकदी समेत लाखों के गहने पार कर दिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
उक्त गांव निवासी राजेंद्र कुमार मौर्य पुत्र स्व दयाराम ने पुलिस को बताया सोमवार रात लगभग एक बजे छत के रास्ते घुसे चोरों ने बक्से को तोड़कर उसमें रखे डेढ़ लाख नकद और सोने के कई सामनों के साथ ही कागजात लेकर फरार हो गए। काफी देर बाद घर में चोरी की घटना की जानकारी हुई तो शोरगुल होने लगा। घटना की जानकारी 112 को दी गई। पीआरवी जांच के बाद वापस चली गई। पीड़ित ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर देते चोरों को पकड़ने की मांग की है।

Show More

Related Articles

Back to top button