
Jewar Airport Inauguration: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में स्थित जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने इसे देश और खासकर युवाओं के भविष्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह एयरपोर्ट सिर्फ एक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि लाखों युवाओं को रोजगार और अवसर देने वाला प्लेटफॉर्म है। उन्होंने लोगों से कहा कि इस एयरपोर्ट का उद्घाटन उन्होंने नहीं, बल्कि यहां मौजूद जनता ने किया है। पीएम ने सभी से मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाने को कहा और इसे जनता की अमानत बताया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है और देश में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाले राज्यों में शामिल हो चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि “विकसित यूपी, विकसित भारत” अभियान के तहत यह एयरपोर्ट एक नया अध्याय जोड़ता है।
इस दौरान पीएम मोदी ने वैश्विक हालात का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में संकट की स्थिति है, खासकर ऊर्जा और जरूरी संसाधनों को लेकर। इसके बावजूद भारत मजबूती से आगे बढ़ रहा है और सरकार आम लोगों तथा किसानों पर बोझ कम रखने के लिए लगातार कदम उठा रही है।
Also Read: Easy Lizard Removal Tips: घर में छिपकलियों से हैं परेशान? बिना मारे भगाने के ये घरेलू उपाय आएंगे काम
जेवर एयरपोर्ट को देश के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स में माना जा रहा है, जो आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और कनेक्टिविटी को नई गति देगा।
Written By: Kalpana Pandey



