PM Modi Assam Rally : ‘परिवारवाद कांग्रेस की प्राथमिकता’, गोगामुख में जनसभा के दौरान पीएम का बड़ा बयान

PM Modi Assam Rally : असम के गोगामुख में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। परिवारवाद और देश को बांटने के आरोप के साथ विकास योजनाओं का भी किया जिक्र।

PM Modi Assam Rally : Gogamukh (असम)। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने बुधवार को Assam के धेमाजी जिले के गोगामुख में आयोजित चुनावी रैली में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सत्ता के लिए देश और समाज को बांटने की कोशिश करती रही है और उसके लिए परिवारवाद ही सर्वोपरि है।

प्रधानमंत्री ने बीजेपी प्रत्याशियों रनोज पेगू और नबा कुमार डोले के समर्थन में वोट की अपील करते हुए कहा कि असम में कांग्रेस की “तीसरी हार तय” है। उन्होंने दावा किया कि पहले राज्य में बम और हिंसा का माहौल था, लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद हालात बदले और हजारों युवाओं ने हथियार छोड़कर मुख्यधारा को अपनाया।

लखपति दीदी से जुड़ी तीन लाख महिलाएं

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में राज्य के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि अब तक 22 लाख परिवारों को पक्के घर दिए जा चुके हैं। साथ ही आने वाले समय में 15 लाख और परिवारों को आवास देने की योजना है। ‘लखपति दीदी’ अभियान के तहत असम की तीन लाख महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो चुकी हैं, जिसे बढ़ाकर 40 लाख तक ले जाने का लक्ष्य है।

‘बाढ़ मुक्त असम मिशन’ चलाया

उन्होंने कहा कि राज्य को बाढ़ से राहत दिलाने के लिए 18 हजार करोड़ रुपये का ‘बाढ़ मुक्त असम मिशन’ चलाया जा रहा है। इसके अलावा, असम में सेमीकंडक्टर प्लांट की स्थापना से राज्य तकनीकी क्षेत्र में भी बड़ी पहचान बनाएगा।

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने वर्षों तक विकास कार्यों की अनदेखी की और ब्रह्मपुत्र नदी पर सीमित पुल बनाए, जबकि मौजूदा सरकार ने तेजी से बुनियादी ढांचे को मजबूत किया है।

चाय बागान में महिलाओं से मिले पीएम

रैली से पहले प्रधानमंत्री Dibrugarh पहुंचे, जहां उन्होंने चाय बागान में काम करने वाली महिलाओं से बातचीत की। पीएम ने कहा कि असम की चाय विश्वभर में प्रसिद्ध है और यहां की मेहनतकश महिलाओं से मिलना उनके लिए बेहद यादगार अनुभव रहा।

Show More

Related Articles

Back to top button