Pilibeet News- जनसमस्याओं का रिकॉर्ड तोड़ निवारण, भोजन कराकर जनता का दिल जीता विधायक ने

Pilibeet News- सोमवार को श्री परम अक्रियधाम आश्रम, खमरियापुल पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में बरखेड़ा विधायक एवं महामंडलेश्वर स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने रिकॉर्ड तोड़ जनसमस्याओं का समाधान किया। हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी अपने छोटे-बड़े मुद्दे लेकर पहुंचे, जिनकी समस्याओं को विधायक ने धैर्यपूर्वक सुना और तत्काल संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देशित किया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने न केवल जनता की समस्याएं सुलझाईं बल्कि स्वयं उपस्थित लोगों को भोजन भी कराया। भोजन की व्यवस्था इतनी सुव्यवस्थित रही कि सभी लोगों ने संतोषपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।

जनता दर्शन स्थल पर उमड़ी भीड़ को देख लोगों ने कहा कि स्वामी प्रवक्तानंद महाराज जैसे विधायक दुर्लभ हैं, जो आमजन की समस्याओं को न केवल गंभीरता से सुनते हैं बल्कि अपने प्रयासों से त्वरित समाधान भी कराते हैं। साथ ही जनता के बीच बैठकर भोजन करने का उनका सरल स्वभाव लोगों के दिलों को छू गया।

लोगों ने एक स्वर में कहा कि “ऐसे विधायक को हम बार-बार प्रणाम करते हैं, जो जनसेवा को ही अपना धर्म मानते हैं।” इस मौके पर माहौल पूरी तरह जनसंपर्क और जनसेवा की मिसाल बन गया।

Show More

Related Articles

Back to top button