भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस

Jaipur News :  उत्तर पश्चिम रेलवे में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। अपर महाप्रबंधक अशोक माहेश्वरी ने दीप प्रज्वलित कर नमन किया।

Jaipur News : उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान कार्यालय में सोमवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में *जनजातीय गौरव दिवस* मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अपर महाप्रबंधक अशोक माहेश्वरी द्वारा दीप प्रज्वलन और बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि समारोह रेलवे प्रधान कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न यूनियनों व संगठन प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान ऑल इंडिया रेलवे एससी/एसटी एसोसिएशन, रेलवे एम्प्लाईज यूनियन और मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने बिरसा मुंडा के जीवन, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और आदर्शों पर अपने विचार व्यक्त किए।

बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के अत्याचारों के विरुद्ध संघर्ष किया

अपने संबोधन में अपर महाप्रबंधक अशोक माहेश्वरी ने कहा कि मात्र 25 वर्ष की आयु में बिरसा मुंडा ने कठिन परिस्थितियों में भी अंग्रेजों के अत्याचारों के विरुद्ध संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि महान व्यक्तियों की जयंती मनाने का उद्देश्य उनके त्याग और आदर्शों को याद करना तथा समाज में प्रेरणा फैलाना है।

यह भी पढ़ें – Jhansi News : ‘वंदे मातरम् और स्वदेशी से बनेगा भारत सामर्थ्यवान’, सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर बोले उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी पी.के. सिंह सहित विभागाध्यक्ष, विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Back to top button