Luxury Fashion India: हीरों से सजी घड़ी से लेकर शाही साड़ी तक, नीता अंबानी का रॉयल लुक वायरल

Luxury Fashion India: देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी एक बार फिर अपने शाही अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में सामने आए उनके लेटेस्ट साड़ी लुक ने फैशन जगत में हलचल मचा दी है। उनकी इस शानदार उपस्थिति में साड़ी से लेकर जूलरी तक हर एक चीज लग्जरी और एलिगेंस का परफेक्ट उदाहरण बनी।

नीता अंबानी ने मशहूर डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला के Burano कलेक्शन की कस्टम ऑफ-व्हाइट साड़ी पहनी। यह साड़ी प्योर जॉर्जेट फैब्रिक से बनी है, जिस पर सेक्विन, रेशम हैंड एम्ब्रॉयडरी और फ्रेंच नॉट्स का बारीक काम किया गया है। साड़ी का चौड़ा बॉर्डर और फ्लोरल डिटेलिंग इसे रॉयल टच देती है, जबकि ओपन पल्लू ड्रेपिंग उनके लुक को और ग्रेसफुल बनाती है।

हालांकि, उनके इस लुक की असली जान उनकी डायमंड जूलरी रही। मल्टी-लेयर्ड डायमंड नेकलेस, लॉन्ग डैंगलर ईयररिंग्स, चंकी ब्रेसलेट और बड़ी स्टेटमेंट रिंग ने पूरे लुक को हाई-ग्लैम बना दिया। खास बात यह रही कि उनकी घड़ी में भी हीरे जड़े हुए थे, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।

नीता ने इस साड़ी के साथ हनीकॉम्ब पैटर्न वाला क्रिस्टल मेश ब्लाउज पहना, जो मॉडर्न और क्लासी लुक दे रहा था। सॉफ्ट मेकअप, रेड बिंदी और वेवी ओपन हेयरस्टाइल ने उनके ट्रेडिशनल चार्म को और बढ़ाया।

Also Read: April Ekadashi 2026: अप्रैल में कब है एकादशी व्रत? जानें तारीख, मुहूर्त और इसका धार्मिक महत्व

उनका यह लुक न सिर्फ रॉयल फैशन का उदाहरण है, बल्कि आम महिलाएं भी इससे इंस्पिरेशन लेकर बजट में ऐसा एलिगेंट लुक आसानी से री-क्रिएट कर सकती हैं।

Written By: Kalpana Pandey

Show More

Related Articles

Back to top button