India Lockdown : क्या भारत में लग सकता है लॉकडाउन? राज्यसभा में निर्मला सीतारमण ने दिया बड़ा बयान

India Lockdown : राज्यसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत में लॉकडाउन की कोई जरूरत नहीं। सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर टैक्स घटाकर आम जनता को राहत दी।

India Lockdown : नई दिल्ली में राज्यसभा के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्पष्ट किया कि भारत में लॉकडाउन लगाने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ नेता गलतफहमियां फैला रहे हैं, जबकि सरकार पूरी तरह से हालात पर नजर बनाए हुए है।

फाइनेंस बिल पर चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 122 डॉलर तक पहुंच गई हैं। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बाधाओं और पश्चिम एशिया के तनाव ने कीमतों को और बढ़ाया है।

एक्साइज ड्यूटी घटी

सीतारमण ने कहा कि वैश्विक संकट के बावजूद भारत ने अपने नागरिकों पर बोझ नहीं पड़ने दिया। सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपये से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दी, जबकि डीजल पर ड्यूटी पूरी तरह खत्म कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि सरकार ने तेल कंपनियों को पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि देश में ईंधन की कमी न हो। साथ ही, एक्सपोर्ट करने वाली रिफाइनरियों को पहले घरेलू जरूरतें पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

पाकिस्तान-बांग्लादेश में हालत खराब

पड़ोसी देशों की स्थिति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में ईंधन की कीमतें 200% तक बढ़ चुकी हैं और कई इलाकों में स्मार्ट लॉकडाउन लागू है। वहीं बांग्लादेश में बिजली संकट के कारण विश्वविद्यालय बंद हैं और फ्यूल स्टेशनों पर असर पड़ा है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत ने स्थिति को बेहतर तरीके से मैनेज किया है और किसी भी हाल में आम जनता को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

अंत में वित्त मंत्री ने देशवासियों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और एकजुट होकर इस वैश्विक चुनौती का सामना करें।

Show More

Related Articles

Back to top button