New Tax Rules 2026: 1 अप्रैल से बदलेंगे टैक्स के बड़े नियम, घर खरीदने से लेकर विदेश यात्रा तक पड़ेगा असर

New Tax Rules 2026: नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ 1 अप्रैल 2026 से देश में टैक्स से जुड़े कई अहम नियम बदलने जा रहे हैं। इन बदलावों का असर नौकरीपेशा लोगों, निवेशकों, प्रॉपर्टी खरीदारों और विदेश यात्रा करने वालों तक पर पड़ेगा। सरकार का उद्देश्य टैक्स सिस्टम को सरल बनाना और टैक्सपेयर्स को राहत देना बताया जा रहा है।

नए नियमों के तहत शेयर बायबैक से मिलने वाली राशि को अब डिविडेंड की बजाय कैपिटल गेन माना जाएगा। इससे निवेशकों को केवल वास्तविक मुनाफे पर टैक्स देना होगा, जिससे टैक्स बोझ कम हो सकता है। वहीं फ्यूचर्स और ऑप्शंस (F&O) ट्रेडिंग पर टैक्स दरों में बढ़ोतरी की गई है, जिससे शेयर बाजार में ट्रेडिंग की लागत बढ़ने की संभावना है।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड से जुड़े नियमों में भी बदलाव हुआ है। यदि निवेशक बॉन्ड सीधे सरकार से खरीदकर मैच्योरिटी तक रखते हैं, तो उन्हें टैक्स छूट मिलती रहेगी, लेकिन सेकेंडरी मार्केट से खरीदे गए बॉन्ड पर मुनाफे पर टैक्स देना होगा। इसके अलावा निवेश के लिए लिए गए कर्ज के ब्याज पर मिलने वाली कुछ टैक्स छूट भी खत्म की जा रही है।

Also Read: नई दिल्ली। दिल्ली खेल महाकुंभ में खेल प्रतिभाओं का जलवा, 23 हजार खिलाड़ियों की भागीदारी से बढ़ा जोश

प्रॉपर्टी खरीदने की प्रक्रिया को भी आसान बनाया गया है। अब एनआरआई से घर या जमीन खरीदते समय टैक्स कटौती के लिए अलग से TAN लेने की जरूरत नहीं होगी और पैन या आधार से ही काम चल जाएगा। वहीं विदेश टूर पैकेज पर टैक्स कलेक्टेड एट सोर्स (TCS) की दर घटाकर 2% कर दी गई है, जिससे विदेश यात्रा सस्ती हो सकती है।

इन बदलावों का मकसद टैक्स नियमों को सरल बनाना और निवेश व खर्च से जुड़े फैसलों को ज्यादा पारदर्शी और सुविधाजनक बनाना है।

Written By: Kalpana Pandey

Show More

Related Articles

Back to top button