New Delhi: विपक्षी कांग्रेस का कहना है कि श्री मोदी पंडित नेहरू की बराबरी नहीं कर सकते

New Delhi: भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) के नेता सुधांशु त्रिवेदी ने शुक्रवार को राज्यसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की गिनती दुनिया के अग्रणी देशाें में की जाती है और उनकी विश्व भर में अपनी लोकप्रियता भी शीर्ष पर है इसलिए पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से उनकी किसी भी मायने में तुलना नहीं की जा सकती।

श्री त्रिवेदी ने कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी सदस्यों के शोर शराबे के बीच राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत करते हुए कहा कि लगातार तीसरी बार देश की बागडोर संभालने वाले श्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के रिकॉर्ड की बराबरी की है लेकिन विपक्षी कांग्रेस का कहना है कि श्री मोदी पंडित नेहरू की बराबरी नहीं कर सकते। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि वह भी इस बात को मानते हैं कि श्री मोदी और श्री नेहरू की तुलना नहीं की जा सकती क्योंकि श्री मोदी अतुलनीय हैं और देश तथा दुनिया में उनकी लोकप्रियता पंडित नेहरू से कहीं अधिक है।

नीट परीक्षा लीक होने के मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग को लेकर सदन में विपक्ष की नारेबाजी के बीच श्री त्रिवेदी ने कहा कि वह तीन बिंदुओं के आधार पर कह सकते हैं कि श्री मोदी और पंडित नेहरू के बीच तुलना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के आम चुनाव से पहले श्री मोदी को सर्वसम्मति से भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार चुना गया था जबकि पंडित नेहरू को कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था में शीर्ष नेता के लिए हुए चुनाव में कोई वोट नहीं मिला था।

इसके बावजूद उन्हें शीर्ष नेता चुना गया। श्री त्रिवेदी ने कहा कि पंडित नेहरू के शासन में उनके विरोधियों को जेल में डाला गया जबकि श्री मोदी के शासन में उनके घोर विरोधी भी संसद के लिए चुनकर आए हैं। उन्होंने कहा कि तीसरा बिंदु यह है कि श्री मोदी को फ्रांस, रूस, भूटान, मिश्र, बहरीन और कई अन्य देशों ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा है जबकि पंडित नेहरू को विदेश में कभी इतना सम्मान नहीं मिला। उन्होंने कहा कि श्री मोदी के प्रधानमंत्री रहते हुए कांग्रेस और अन्य दलों के नेताओं को भी भारत रत्न से सम्मानित किया गया जबकि जबकि पंडित नेहरू ने अपनी सरकार से ही भारत रत्न का सम्मान लिया था। उन्होंने कहा कि वह इसलिए कहते हैं कि श्री मोदी अतुलनीय हैं और उनकी पंडित नेहरू से कोई तुलना नहीं की जा सकती।

श्री त्रिवेदी ने विपक्षी सदस्यों की टोका टाकी के बीच कहा कि मोदी सरकार की नीतियों के कारण ही भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है, भारत का स्टॉक एक्सचेंज दुनिया में चौथे नंबर पर है ,भारत ने मोबाइल हैंडसेट बनाने के क्षेत्र में भी दूसरा नंबर हासिल किया है। इसके अलावा सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी भारत तीसरे नंबर पर है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि कुछ नेताओं का कहना है कि उनका उद्देश्य हिंदू धर्म की शक्ति से लड़ना है जबकि भाजपा का उद्देश्य इस हिंदू धर्म की शक्ति को चांद तक पहुंचाने का है।

श्री त्रिवेदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह पार्टी जब-जब सत्ता में आई है देश में संविधान और लोकतंत्र पर खतरा बढ़ा है। अभी संविधान और लोकतंत्र बचाने की रट लगाने वाली कांग्रेस के शासनकाल में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र को कुचल दिया गया था। उन्होंने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने न्यायपालिका से लेकर प्रेस तक सभी की आजादी का गला घोट दिया था।

भाजपा की सरकार पर झारखंड और दिल्ली के मुख्यमंत्री को जेल में डालने के विपक्ष के आरोपों का करारा जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि 60 वर्षों के कांग्रेस के शासनकाल में अनेक मुख्यमंत्रियों को जेल में जाना पड़ा था।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को नीति , नीयत और देश के प्रति निष्ठा के लिए समर्पित रहने पर देशवासियों ने लगातार तीसरी बार जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि इन परिणामों से पता चलता है कि देशभर में भाजपा की स्वीकार्यता बढ़ी है।

भाजपा सदस्य ने कहा कि यह पहला मौका है जब भाजपा ने दक्षिण में भी अपनी जोरदार छाप छोड़ी है तथा तमिलनाडु और दक्षिण के अन्य राज्यों में भी उसे कांग्रेस से ज्यादा वोट मिले हैं। उन्होंने कहा कि ओड़िशा में भाजपा ने सरकार बनाकर नयी उपलब्धि हासिल की है और कांग्रेस का इस राज्य में अस्तित्व समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है।

श्री त्रिवेदी ने कहा कि तीन बार के भरसक प्रयासों के बावजूद इस लोकसभा चुनाव में केवल 99 सीट जीतने वाली कांग्रेस के सदस्यों में जिस तरह का उत्साह है उससे लगता है कि कांग्रेस की हालत उस विद्यार्थी जैसी है जो थर्ड ग्रेड में पास होने के बाद हर तरफ अपनी सफलता का ढिंढोरा पीटता रहता है।

New Delhi: also read- Immunity Boost During Monsoon Season: मानसून के मौसम में बढ़ाए अपनी इम्युनिटी, तो जरूर खाएं ये 8 नेचुरल हर्ब्स

उन्होंने कहा कि भाजपा को अकेले दम पर 240 सीट मिली हैं जबकि कांग्रेस को पिछले तीन चुनाव की सीट जोड़ने पर भी इतनी सीट नहीं मिली।

 

Show More

Related Articles

Back to top button