New Delhi News-संजय कपूर की ₹30 हजार करोड़ की वसीयत विवादों में

New Delhi News-दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की 30 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति को लेकर विवाद बढ़ गया है। उनकी पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों — समायरा कपूर और कियान कपूर — ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। बच्चों का आरोप है कि पिता की वसीयत फर्जी है और उन्हें जानबूझकर संपत्ति से वंचित किया गया है।

वकील ने कहा— “वसीयत में गंभीर खामियां”

सोमवार को हुई सुनवाई में बच्चों की ओर से पैरवी कर रहे वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी ने कोर्ट को बताया कि वसीयत में कई गंभीर गलतियां हैं। उन्होंने कहा कि दिवंगत संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने जानबूझकर दस्तावेज में हेराफेरी की है।

वकील ने बताया कि —

“वसीयत में संजय कपूर का नाम तक सही दर्ज नहीं है। बेटी समायरा का पता गलत लिखा गया है और बेटे कियान के नाम की स्पेलिंग बार-बार गलत की गई है। यह साबित करता है कि यह दस्तावेज असली नहीं हो सकता।”

क्या है पूरा मामला

संजय कपूर का 12 जून 2025 को निधन हो गया था। उनके बाद परिवार के बीच संपत्ति को लेकर विवाद शुरू हुआ। संजय की मां ने भी दावा किया था कि प्रिया सचदेव ने गैरकानूनी तरीके से प्रॉपर्टी पर कब्जा कर लिया और परिवार को बिजनेस से अलग कर दिया।

इसके बाद करिश्मा कपूर के बच्चों ने पिता की 30 हजार करोड़ की संपत्ति में हिस्सा मांगते हुए कोर्ट में याचिका दाखिल की।

कोर्ट ने प्रिया कपूर को वसीयत प्रस्तुत करने का आदेश दिया, लेकिन उन्होंने इसे बंद लिफाफे में पेश किया और सार्वजनिक न करने की मांग की।

बच्चों का आरोप — “हमसे छिपाई गई वसीयत”

करिश्मा के बच्चों का कहना है कि उन्हें अब तक वसीयत दिखाई ही नहीं गई है। उनका आरोप है कि सौतेली मां प्रिया कपूर ने नकली वसीयत तैयार की, जिसमें दोनों बच्चों का कोई जिक्र नहीं है ताकि वह पूरी संपत्ति पर नियंत्रण पा सकें।

अगली सुनवाई आज

मामले की अगली सुनवाई आज यानी मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट में जारी रहेगी। कोर्ट ने सभी पक्षों से वसीयत की प्रामाणिकता पर विस्तृत जवाब मांगा है।

New Delhi News-Read Also-Washington, D.C. News-ट्रम्प की टाइम मैगजीन से नाराजगी: कहा– “अब तक की सबसे खराब तस्वीर लगाई”

Show More

Related Articles

Back to top button