New Delhi: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ मामला, मुख्यमंत्री योगी ने मृतकों को दी श्रद्धाजंलि

New Delhi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में मारे गये यात्रियों को विनम्र श्रद्धाजंलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात करीब 9:26 बजे भगदड़ से 18 लोगों की मौत हो गई। इनमें 14 महिलाएं और 3 बच्चे हैं। 25 से ज्यादा लोग घायल हैं।

New Delhi: also read- DC v/s MI: आखिरी गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियस को 2 विकेट से हराया

रविवार को तीर्थराज प्रयाग में ‘कुम्भ की आस्था और जलवायु परिवर्तन’ सम्मेलन के शुभारंभ हेतु आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि, “…आयोजन बड़ा है, स्वाभाविक तौर पर हर व्यक्ति में जिज्ञासा भी है। कल दुर्भाग्य से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटित हुई। मैं इस अवसर पर उन सभी पुण्य आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।” कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में महाकुम्भ क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण भी किया।

Show More

Related Articles

Back to top button