New Delhi: डीएमए और MediSage AI के संयुक्त सहयोग से आधुनिक चिकित्सा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर राष्ट्रीय वेबिनार

New Delhi: डेमोक्रेटिक मेडिकल एसोसिएशन (DMA) एवं MediSage AI के संयुक्त तत्वावधान में आधुनिक चिकित्सा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की भूमिका पर एक राष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है। यह वेबिनार चिकित्सा क्षेत्र में एआई के व्यावहारिक उपयोग, नैतिक पहलुओं तथा चिकित्सकों की बदलती जिम्मेदारियों पर केंद्रित रहेगा।

MediSage AI एक पेशेवर डिजिटल मेडिकल नेटवर्क है, जिसे डॉक्टर्स द्वारा, डॉक्टर्स के लिए विकसित किया गया है। यह प्लेटफॉर्म विभिन्न शहरों, देशों और विशेषज्ञताओं से जुड़े डॉक्टरों एवं मेडिकल छात्रों को एक साझा शैक्षणिक मंच प्रदान करता है, जहाँ क्लिनिकल केस डिस्कशन, अकादमिक संवाद और चिकित्सा ज्ञान संसाधनों तक आसान पहुँच संभव है।

वेबिनार के दौरान दैनिक चिकित्सा अभ्यास में एआई टूल्स की उपयोगिता, लक्षण विश्लेषण एवं क्लिनिकल डॉक्यूमेंटेशन में एआई की भूमिका, एआई-सहायता प्राप्त चिकित्सा से जुड़े नैतिक, कानूनी एवं मेडिको-लीगल पहलू तथा चिकित्सा तकनीक के विकास में डॉक्टरों की सक्रिय भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

Also Read: Fashion & Lifestyle: सफेद बालों से परेशान हैं? फिटकरी का देसी नुस्खा सोशल मीडिया पर वायरल, जानिए इस्तेमाल का तरीका

इस वेबिनार के मुख्य अतिथि डॉ. एम. एस. बुटोला, सेवानिवृत्त एयर चीफ मार्शल एवं प्रिंसिपल, श्री राम मूर्ति स्मारक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ होंगे। कार्यक्रम की मॉडरेटर डॉ. शेहला जमाल, विभागाध्यक्ष, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग, सर्वोदय हॉस्पिटल, फरीदाबाद होंगी।

MediSage AI की ओर से विशेष वक्ता के रूप में हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ श्री अनुराग धिंगरा (MBA – IIM लखनऊ | B.Tech – NIT कुरुक्षेत्र), जिनके पास हेल्थकेयर सेक्टर में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है, अपने विचार साझा करेंगे।

कार्यक्रम की मॉडरेटर डॉ. शेहला जमाल, विभागाध्यक्ष, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग, सर्वोदय हॉस्पिटल, फरीदाबाद होंगी। वेबिनार में पैनलिस्ट के रूप में डॉ. अमित व्यास, डॉ. सागरिका, डॉ. प्रियांशु शर्मा, डॉ. सूरज, डॉ. सागर, डॉ. अंकित, डॉ. इशमीत, डॉ. भरत, आर्यन एवं कृतिका शामिल रहेंगे।

वेबिनार के संगठन एवं समन्वय में डॉ. भानु, डॉ. सूरज चौहान, डॉ. भरत, डॉ. आर्यन श्रीवास्तव, डॉ. स्पर्श सेठ, डॉ. इशमीत कौर एवं डॉ. गौरव वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. शुभ प्रताप सोलंकी, संस्थापक एवं राष्ट्रीय महासचिव, DMA हैं।

यह वेबिनार 22 फरवरी 2026 को सायं 4:00 बजे से 5:45 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
पंजीकरण हेतु इच्छुक प्रतिभागी डॉ. आर्यन (9119921211) एवं श्री हबीब उर रहमान (99270 46624) से संपर्क कर सकते हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button