Health & Lifestyle: गर्मी से पहले ही मच्छरों से छुटकारा! बालकनी में लगाएं ये पौधे, घर रहेगा नेचुरली सेफ

Health & Lifestyle: सर्दियों के खत्म होते ही जैसे-जैसे गर्मी का मौसम करीब आता है, मच्छरों की परेशानी भी बढ़ने लगती है। हालांकि कई लोग अभी से मच्छरों से परेशान हैं लेकिन केमिकल वाले रिपेलेंट्स से बचना चाहते हैं। ऐसे में गार्डनिंग एक्सपर्ट संजय बिष्ट ने कुछ आसान और प्राकृतिक उपाय बताए हैं, जिनकी मदद से आप अपने घर को मच्छरों से दूर रख सकते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक, घर की बालकनी या बगीचे में लगाए जाने वाले कुछ साधारण पौधे नेचुरल मच्छर भगाने का काम करते हैं। इनमें तुलसी और गेंदे का फूल जैसे आम पौधे भी शामिल हैं, जो न सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं बल्कि अपनी खुशबू से मच्छरों को दूर रखने में मदद करते हैं।

गेंदे का फूल खास तौर पर मच्छरों के खिलाफ असरदार माना जाता है। इसमें पायरथ्रेम नाम का तत्व पाया जाता है, जिसकी तेज गंध मच्छरों को पसंद नहीं आती। अगर घर के मुख्य गेट, खिड़की या बालकनी के पास गेंदे के पौधे लगाए जाएं तो मच्छरों की एंट्री काफी हद तक कम हो सकती है। वहीं तुलसी का पौधा भी हवा को शुद्ध करने के साथ-साथ मच्छरों को दूर रखने में मददगार माना जाता है।

Also Read: दिल्ली की जेलों में युवा कैदियों की संख्या सबसे ज्यादा, 30 साल से कम उम्र के 55% बंदी

दूसरा पौधा है लेमनग्रास, इसमें पाया जाने वाला सिट्रोनेला ऑयल मच्छर भगाने वाली क्रीम और मोमबत्तियों में इस्तेमाल किया जाता है। नींबू जैसी खुशबू इंसानों को भले ही अच्छी लगे, लेकिन मच्छरों को भ्रमित कर देती है। यह लो-मेंटेनेंस पौधा है और धूप वाली जगह पर आसानी से उगाया जा सकता है।

तीसरा और सबसे पूजनीय पौधा है तुलसी, तुलसी की पत्तियों की महक मच्छरों को कड़वी लगती है और इसके औषधीय गुण लार्वा को पनपने से रोकते हैं। खिड़कियों के पास 2-3 तुलसी के पौधे एक प्राकृतिक सुरक्षा कवच बनाते हैं।

चौथा पौधा है रोजमेरी, इसकी लकड़ी जैसी तेज खुशबू मच्छरों को दूर रखती है। जरूरत पड़ने पर इसकी सूखी टहनी जलाकर धुआं करने से भी मच्छर तुरंत भाग जाते हैं।

गार्डनिंग एक्सपर्ट का कहना है कि इन पौधों को ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती और ये आसानी से घर में उगाए जा सकते हैं। गर्मी शुरू होने से पहले ही अगर आप इन प्राकृतिक उपायों को अपनाते हैं, तो मच्छरों से होने वाली परेशानियों से काफी हद तक राहत मिल सकती है अब गर्मी आने से पहले ही इन पौधों को लगाइए और मच्छरों को कहिए-घर में एंट्री बंद।

Written By: Kalpana Pandey

Show More

Related Articles

Back to top button