National Ekta Mahotsav 2026: घुइसरनाथ धाम में 31वाँ राष्ट्रीय एकता महोत्सव का भव्य आयोजन

National Ekta Mahotsav 2026: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति निदेशालय, उत्तर प्रदेश के सौजन्य से जनपद प्रतापगढ़ के सांगीपुर क्षेत्र स्थित पौराणिक घुइसरनाथ धाम मंदिर परिसर में 31वाँ राष्ट्रीय एकता महोत्सव भव्य एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ। महोत्सव में धार्मिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय एकता से ओत-प्रोत विविध प्रस्तुतियाँ आयोजित की गईं, जिनका श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया। पूरा मंदिर परिसर भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा नजर आया।

मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए प्रमोद तिवारी

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी रहे। उन्होंने जनपद प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने जिलाधिकारी प्रतापगढ़ शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर को पुष्पमाला, पुष्पगुच्छ एवं स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय एकता महोत्सव सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकजुटता का प्रतीक है, जो समाज को जोड़ने का कार्य करता है।

प्रशासन की रही चाक-चौबंद व्यवस्था

महोत्सव के सफल आयोजन हेतु जनपद प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए थे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनंदन राय, क्षेत्राधिकारी लालगंज आशुतोष मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश

कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक एकता एवं राष्ट्रीय एकजुटता का सशक्त संदेश प्रसारित किया गया, जो राष्ट्रीय एकता महोत्सव की मूल भावना को प्रतिबिंबित करता है।

रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button