Mumbai News: नए साल पर प्रेमिका ने पूर्व प्रेमी को बुलाया घर, फिर वारदात को दिया अंजाम

Mumbai News: मुंबई के सांताक्रूज़ इलाके में नए साल की पार्टी के बहाने पूर्व प्रेमी को घर बुलाकर महिला द्वारा चाकू से हमला करने का मामला सामने आया। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Mumbai News: मुंबई के सांताक्रूज़ इलाके में एक महिला पर अपने पूर्व प्रेमी पर चाकू से गंभीर हमला करने का आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार, महिला ने नए साल की पार्टी के बहाने युवक को अपने घर बुलाया और वहां उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल व्यक्ति की पहचान जोगिंदर महतो के रूप में हुई है। उसने पुलिस को बताया कि महिला के साथ उसका पहले प्रेम संबंध था, जो उसकी शादी के बाद समाप्त हो गया था। इसके बावजूद महिला कथित तौर पर उससे लगातार संपर्क में थी और मिलने का दबाव बना रही थी।

नए साल के दिन की घटना

समाचार एजेंसी के मुताबिक, यह घटना 1 जनवरी को हुई। पीड़ित का आरोप है कि उसने पारिवारिक जिम्मेदारियों और बच्चों का हवाला देकर महिला से मिलने से कई बार इनकार किया था, लेकिन नए साल के दिन वह उसे अपने घर आने के लिए मनाने में सफल रही।

महतो ने बताया कि घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद महिला ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

अस्पताल में भर्ती, पुलिस को सूचना

घायल अवस्था में भी महतो किसी तरह मौके से निकलने में कामयाब रहा और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में FIR दर्ज कर ली गई है और घटना की जांच जारी है। महिला से पूछताछ की जा रही है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Show More

Related Articles

Back to top button