72 घंटे में 30 करोड़ व्यू: विजय देवरकोंडा–रश्मिका मंदाना के साथ मान्यवर-मोहे का कैंपेन हुआ वायरल

300 million views in 72 hours: Manyavar-Mohe's campaign with Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna goes viral

Mumbai News-एथनिक वियर ब्रांड मेन्यवर और मोहे का नया डिजिटल विज्ञापन अभियान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इस अभियान में अभिनेता विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना नजर आ रहे हैं। लॉन्च होने के महज 72 घंटे के भीतर ही इस कैंपेन को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर 30 करोड़ से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं।

बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम पर सेलिब्रिटी पोस्ट को ही 80 लाख से ज्यादा लाइक्स और 10 करोड़ से अधिक व्यू मिल चुके हैं। इसके अलावा लाखों शेयर और हजारों कमेंट्स के साथ यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है।

यह अभियान विज्ञापन और मीडिया एजेंसी प्राचार कम्युनिकेशंस ने तैयार किया है। खास बात यह है कि पूरे कैंपेन को केवल तीन दिनों के अंदर तैयार कर लॉन्च किया गया। डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शुरू हुए इस अभियान को आगे सिनेमा, प्रिंट और आउटडोर माध्यमों में भी प्रचारित किया जाएगा।

कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान के जरिए आधुनिक शादी के माहौल, भावनाओं और रिश्तों की ऊर्जा को दर्शाने की कोशिश की गई है। दर्शकों की तरफ से मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया से यह कैंपेन सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले ब्रांड सहयोगों में शामिल हो गया है।

Mumbai News-Read Also-Sports-Cricket-T20WC-टी-20 विश्व कप फाइनल से पहले समापन समारोह में प्रस्तुति देंगे रिकी मार्टिन

Show More

Related Articles

Back to top button