‘Mr and Mrs Mahi’Box Office Collection: फिल्म रिलीज़ होने के दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पाई गई कमी

‘Mr and Mrs Mahi’ Box Office Collection: शरण शर्मा निर्देशित ‘Mr and Mrs Mahi’ इस समय Box Office पर धमाल मचा रही है। 31 मई को रिलीज हुई इस फिल्म में अभिनेता Rajkumar Rao और अभिनेत्री Janhvi Kapoor मुख्य भूमिका में हैं। दोनों की फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। ऐसी ही तस्वीर बॉक्स ऑफिस पर भी देखने को मिल रही है। फिल्म ‘Mr and Mrs Mahi’ ने कमाई के मामले में पहले दिन जोरदार शुरुआत की लेकिन दूसरे दिन कमी देखी गई।

31 मई को ”Cinema Lovers Day” मनाया गया। 99 रुपये के टिकट पर फिल्म देखने का ऑफर था। इसका फायदा Rajkumar Rao और Jahnvi की फिल्म ‘Mr and Mrs Mahi’ को मिला। फिल्म ने Box Office पर दमदार शुरुआत की थी। फिल्म ने पहले दिन 6.85 करोड़ का बिजनेस किया, लेकिन दूसरे दिन शनिवार को कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ”मिस्टर एंड मिसेज माही” ने शनिवार को 4.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यह कमाई पहले दिन की कमाई से काफी कम है। फिल्म ने दो दिनों में कुल 11.25 करोड़ का बिजनेस किया है।

‘Mr and Mrs Mahi’Box Office Collection: also read- Ambala: फतेहगढ़ में दो मालगाड़ियों की हुई टक्कर, दो लोको पायलट घायल

करण जौहर के Dharma Productions और Zee Studios ”Mr and Mrs Mahi” की निर्मित इस फिल्म का शरण शर्मा ने निर्देश किया है। यह फिल्म एक प्रेम कहानी है। राजकुमार राव और जान्हवी कपूर को क्रिकेट प्रेमी के रूप में दिखाया गया है और दोनों पति-पत्नी की भूमिका निभाते हैं। राजकुमार राव और जान्हवी कपूर दूसरी बार साथ नजर आए हैं। इससे पहले दोनों फिल्म ‘रूही’ में नजर आए थे। राजकुमार राव और जान्हवी की फिल्म फ्लॉप रही, लेकिन उनकी केमिस्ट्री हिट रही।

Show More

Related Articles

Back to top button