Moradabad News-पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर हाेंगे कार्यक्रम

Moradabad News- भाजपा मुरादाबाद महानगर इकाई के तत्वावधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर जिला कार्यालय पर शुक्रवार को कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा ने बताया कि मोदी सरकार के गौरवशाली कार्य दिवसों में उनकी उपलब्धियां की चर्चा आम लोगों तक पहुंचाने के लिए 9 से 21 जून तक प्रदेशव्यापी अभियान प्रारम्भ हो रहा है। यह अभियान विकसित भारत का अमृतकाल एवं सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षों पर केंद्रित होगा।

क्षेत्रीय महामंत्री ने आगे बताया कि इस कार्यक्रम के लिए जिला और मंडल स्तर पर अलग-अलग टोली का गठन होगा। जिसमें 1 संयोजक व 3 सह संयोजक होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम एवं अभियान का शुभारम्भ प्रेस वार्ता से होगा। राष्ट्रीय स्तर पर 8 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री मीडिया संवाद के माध्यम से प्रिंट हुआ, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल मीडिया, क्षेत्रीय मीडिया को सम्बोधित करेंगे, 9 जून को प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेस वार्ता करेंगे। इसके बाद 10 व 11 जून को प्रदेश से आने वाले अतिथि जनपद में पत्रकार वार्ता करेंगे। 10 और 11 जून को प्रदर्शनी का आयोजन होगा जिसमें सरकार की उपलब्धि व योजनाओं को विभिन्न माध्यमों से दर्शाया जाएगा। 10 से 11 जून के बीच प्रबुद्ध समागम होगा। जिसमें आने वाले वक्ता तीन विषय पहला विकसित भारत की कल्पना एवं हमारी भूमिका, दूसरा सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष, तीसरा समृद्ध भारत सुरक्षित भारत विषय पर सम्बोधित करेंगे।

हरिओम शर्मा ने बताया कि बदलते भारत मेरा अनुभव डिजिटल प्रतियोगिता 9 जून से 9 जुलाई के बीच होगी। मंडल स्तर पर 12 से 14 जून तक विकसित भारत संकल्प सभा, 21 जून को विश्व योग दिवस, 15 से 17 जून तक शक्ति केंद्र स्तर पर अभियान होगा। जिला स्तर पर प्रदेश पदाधिकारी प्रदेश सरकार के मंत्री सांसद प्रवास करेंगे। मंडल स्तर पर जिला पदाधिकारी, विधायक, महापौर, निर्वाचित जनप्रतिनिधि, मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, शक्ति केंद्र स्तर पर मंडल स्तर से ऊपर के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि प्रवास करेंगे।

कार्यशाला की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला एवं संचालन अभियान संयोजक व महानगर उपाध्यक्ष नवदीप टंडन ने किया।

Moradabad News-Read Also-Prayagraj News: प्रयागराज में बकरीद से पहले गायों को काटने की तैयारी, नैनी पुलिस ने छापेमारी में 7 लोगों को पकड़ा, गायों और भैंसों और बछड़े को बचाया

Show More

Related Articles

Back to top button