Mena Masood News-मेना मसूद ने एमिली शाह से रचाई शादी

Mena Masood News-हॉलीवुड फिल्म ‘अलादीन’ के अभिनेता मेना मसूद ने अपनी प्रेमिका और अभिनेत्री एमिली शाह के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। यह शादी काफी निजी और गुपचुप तरीके से हुई थी। इस साल जुलाई में इस जोड़े ने अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में इटली के खूबसूरत शहर टस्कनी में शादी की। खास बात यह रही कि इस शादी में हिंदी और ईसाई दोनों रीति-रिवाजों को ध्यान में रखकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। शादी की यह जानकारी दोनों ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। मेना और एमिली ने अपनी शादी का एक खूबसूरत वीडियो पोस्ट किया, जिसे उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स काफी प्यार दे रहे हैं। वीडियो में शादी की सभी झलकियां, दोनों की खुशिया और उत्सव का माहौल साफ देखा जा सकता है।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एमिली शाह ने हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार लाल साड़ी पहनकर शादी की रस्में निभाईं, जबकि मेना मसूद ने शेरवानी पहनकर उनके साथ खड़े थे। इसके बाद, ईसाई रीति-रिवाज से शादी के लिए दोनों ने सफेद रंग के पारंपरिक कपड़े पहने और वहां की प्रथाओं के अनुसार विवाह हुआ। इस तरह दोनों ने अपनी दो संस्कृतियों का समन्वय करते हुए अपने खास दिन को और भी यादगार बना दिया।

पोस्ट के कैप्शन में मेना और एमिली ने लिखा, “हमारे सपनों की शादी।” यह कैप्शन उनके फैंस के बीच उत्साह और खुशी का कारण बन गया है।

गौरतलब है कि मेना मसूद और एमिली शाह ने साल 2023 में सगाई की थी। इस शादी ने सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोरी हैं और फैंस दोनों को ढेर सारा प्यार और बधाई संदेश भेज रहे हैं। टस्कनी की खूबसूरती, दोनों की मुस्कान और शादी के रिवाजों का मेल इस वीडियो को बेहद खास और यादगार बना देता है।

Mena Masood News-Read Also-Actor Graham Greene is no more: हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ग्राहम ग्रीन का 73 वर्ष की आयु में निधन

Show More

Related Articles

Back to top button