Mauni Amavasya 2026: मौनी अमावस्या पर आज रात करें ये एक काम, धन का अंबार लगा देंगी मां लक्ष्मी

Mauni Amavasya 2026: आज मौनी अमावस्या का पावन पर्व है, जिसे आत्मशुद्धि, साधना और मौन व्रत का विशेष दिन माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन किए गए उपाय व्यक्ति के जीवन में धन, सुख-समृद्धि और सौभाग्य को कई गुना बढ़ा सकते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मौनी अमावस्या पर संध्या काल या रात्रि काल में किया गया एक विशेष उपाय मां लक्ष्मी की कृपा दिलाता है और आर्थिक परेशानियों को दूर करता है।

 मौनी अमावस्या की रात करें यह विशेष उपाय

  • रात्रि में स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें

  • घर के मंदिर या शांत स्थान पर घी का दीपक जलाएं

  • मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का ध्यान करें

  • “ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें

  • इसके बाद जरूरतमंद व्यक्ति को अन्न या धन का दान करें

धार्मिक मान्यता है कि इस उपाय को श्रद्धा और विश्वास के साथ करने से धन के मार्ग खुलते हैं, कर्ज से मुक्ति मिलती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

 मौनी अमावस्या का महत्व

मौनी अमावस्या को मौन व्रत का विशेष महत्व है। इस दिन कम से कम बोलना, मन को शांत रखना और ध्यान-साधना करना अत्यंत शुभ माना गया है। कहा जाता है कि इस दिन गंगा स्नान और दान-पुण्य करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। इन उपायों को करते समय मन में कोई नकारात्मक भावना न रखें और पूरी श्रद्धा के साथ पूजा करें, तभी इसका पूर्ण फल प्राप्त होता है।

Show More

Related Articles

Back to top button