World Toilet Day : लखनऊ में नगर निगम ने चलाए विशेष अभियान, नए शौचालयों का उद्घाटन और कर्मचारियों का सम्मान

World Toilet Day : लखनऊ में विश्व शौचालय दिवस पर नगर निगम ने शहरभर में जागरूकता अभियान, नए सार्वजनिक शौचालयों का उद्घाटन और सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया। सभी जोनों में आयोजित प्रमुख कार्यक्रमों की पूरी जानकारी पढ़ें।

World Toilet Day : विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर लखनऊ नगर निगम ने शहर के विभिन्न जोनों में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए, जहां नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालयों का उद्घाटन, सफाई कर्मचारियों का सम्मान और नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के कई आयोजन किए गए। अभियान का उद्देश्य शहर में स्वच्छ शौचालय उपयोग को बढ़ावा देना और सार्वजनिक सुविधाओं की गुणवत्ता को बेहतर बनाना रहा।

चौक नया सार्वजनिक शौचालय

चौक स्टेडियम के पास नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन महापौर सुषमा खर्कवाल ने किया। इस अवसर पर पार्षद अनुराग मिश्रा ‘अन्नू’, उप नगर आयुक्त रश्मि भारती, पर्यावरण अभियंता संजय प्रधान, जोनल अधिकारी अमरजीत यादव, सेनेटरी अधिकारी राजेश यादव तथा सुलभ इंटरनेशनल के फतेह बहादुर मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्वच्छ शौचालय उपयोग और नियमित सफाई का संदेश दिया गया।

हजरतगंज स्वच्छता कार्यक्रम

नगर निगम मुख्यालय के सामने आयोजित कार्यक्रम में ZO ओम प्रकाश, ZSO कुलदीपक यादव और SBM टीम शामिल रही। सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए स्वच्छता मिशन को और मजबूत करने का आह्वान किया गया।

वार्ड महात्मा गांधी में कार्यक्रम

GPO कैपिटल शौचालय पर आयोजित कार्यक्रम में पार्षद अमित चौधरी, ZO ओम प्रकाश, ZSO कुलदीपक यादव और SBM टीम उपस्थित रही। कार्यक्रम में कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

जोन-5, चित्रगुप्त नगर में जागरूकता अभियान

कृष्णा नगर के सामुदायिक शौचालय पर पार्षद नरेंद्र पाल और ZO विनीत कुमार ने सफाई कर्मचारियों का सम्मान कर नागरिकों को साफ-सफाई बनाए रखने का संदेश दिया।

जोन-8 में दो बड़े कार्यक्रम

वार्ड राजा बिजली पासी प्रथम – पार्किंग नंबर-6 पर बने नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन ZO द्वारा किया गया। हिंद नगर वार्ड गोल मार्केट – पार्षद सोहन सिंह मोनू, ZO, ZSO और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम हुआ।

वार्ड इंदिरा प्रियदर्शिनी में कार्यक्रम

सेक्टर-14 चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में पार्षद राम कुमार वर्मा, ZO रामेश्वर प्रसाद, ZSO अजित राय, निरीक्षक बृजेश प्रजापति, रुपेन्द्र भास्कर, LSA हेड मुकेश त्रिपाठी तथा SBM प्रतिनिधि पप्पू प्रजापति मौजूद रहे।

चारबाग बस स्टॉप में जागरूकता कार्यक्रम

ZSO राम सकल यादव और खाद्य निरीक्षक राजेश कुशवाहा ने नागरिकों को स्वच्छ शौचालय उपयोग और नियमित सफाई के महत्व समझाए।

नगर निगम द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों ने शहर में जन-भागीदारी को बढ़ाते हुए स्वच्छ लखनऊ के संकल्प को और मजबूती प्रदान की।

Show More

Related Articles

Back to top button