Aaj Ka Mausam : आपके शहर में कैसा रहेगा आज का मौसम, जानिए अपडेट

Aaj Ka Mausam :  लखनऊ में सुबह धुंध और दिन में हल्की धुंध छाई रही। यूपी के कई जिलों में तापमान सामान्य से नीचे रहा। मौसम विभाग ने शुष्क मौसम और हल्के कोहरे की संभावना जताई है।

Aaj Ka Mausam : उत्तर भारत में ठंड का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग लखनऊ द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को सुबह हल्की धुंध छाई रही, जबकि दिन में आसमान धुंधला बना रहा। लखनऊ का अधिकतम तापमान 26.4°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 10°C रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम है।

मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है। कई जिलों में सुबह के समय शैलो से मॉडरेट फॉग यानी हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति रह सकती है। विभाग ने राज्य के लिए किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है।

सूबे में कोई भी सक्रिय मौसम तंत्र नहीं होने और ठंडी एवं शुष्क पछुआ/उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से तापमान में पिछले कुछ दिनों के दौरान गिरावट देखने को मिली है। अगले तीन दिनों के दौरान तापमान में 2°C की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। इसके साथ ही अलग-अलग स्थानों पर कोहरा पड़ने की संभावना है। इसी क्रम में बरेली में 400 मीटर की न्यूनतम दृश्यता के साथ मध्यम कोहरा जबकि आगरा, अयोध्या, वाराणसी, अलीगढ़, अमेठी एवं प्रयागराज में हल्का कोहरा दर्ज किया गया।

विभिन्न शहरों के तापमान में गिरावट

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सामान्य से कम न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। बरेली, गोरखपुर, प्रयागराज, मुजफ्फरनगर, आजमगढ़, बाराबंकी और कानपुर समेत कई शहरों में पारा सामान्य से 2 से 5 डिग्री तक नीचे रहा।

बाराबंकी में न्यूनतम तापमान 7.5°C रहा, जो सामान्य से 4.6 डिग्री कम है, जबकि कानपुर शहर में न्यूनतम तापमान 7.2°C दर्ज किया गया। कई स्थानों पर अधिकतम तापमान भी सामान्य से 2–3 डिग्री कम रिकॉर्ड हुआ।

यह भी पढ़ें – Delhi Blast : दिल्ली ब्लास्ट का आरोपी डॉक्टर एडवांस सैलरी मांगता रहा, फंडिंग को लेकर जांच एजेंसियों को शक

गोरखपुर, वाराणसी, फतेहगढ़, झांसी और आगरा जैसे शहरों में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा नीचे रहा, जिससे दिन में भी हल्की ठंड बनी रही। पूरे प्रदेश में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई।

Show More

Related Articles

Back to top button