Lucknow News. बिना लाइसेंस श्वान पालन पर नगर निगम वसूला 24000 रुपए जुर्माना

Lucknow News. शहर में पालतू कुत्तों के लाइसेंस संबंधी नियमों को लेकर नगर निगम लखनऊ अब सख्त रुख अपनाए हुए है।

Lucknow News. शहर में पालतू कुत्तों के लाइसेंस संबंधी नियमों को लेकर नगर निगम लखनऊ अब सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी क्रम में गुरूवार सुबह नगर निगम द्वारा जोन-8 अंतर्गत बंगला बाजार चौराहा, शारदाखंड, रुचिखंड सहित कई क्षेत्रों में पालतू कुत्तों के लाइसेंस की चेकिंग के लिए विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के निर्देश पर पशु कल्याण विभागीय की टीम द्वारा सुबह 6:30 बजे प्रारंभ किया गया। अभियान में प्रवर्तन दल, डॉग कैचिंग स्क्वाड एवं निगम कर्मी मनोज सिंह, अभिनव भारती, फुरकान, अवधेश, शिवेक, रामकुमार आदि उपस्थित रहे।

लाइसेंस न होने पर वसूला गया जुर्माना

अभियान के दौरान बिना लाइसेंस श्वान पालने के मामले सामने आने पर 4 व्यक्तियों से कुल 20000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। जुर्माना जमा करने के साथ ही मौके पर ही लाइसेंस भी जारी किए गए। इसके अलावा रॉटवीलर कुत्ते को अस्थाई रूप से जब्त किया गया, जिसे बाद में निर्धारित जुर्माना अदा करने पर छोड़ा गया। कुल मिलाकर 24000 रुपये नगर निगम कोष में जमा किए गए।
कई लोग ऐसे मिले जिनका लाइसेंस उपलब्ध था।

शहर में करीब 10,000 पालतू कुत्ते

नगर निगम आंकड़ों के अनुसार, लखनऊ नगर निगम क्षेत्र में लगभग 10,000 पालतू कुत्ते पंजीकृत या अपंजीकृत अवस्था में रह रहे हैं। नगर निगम का यह अभियान इस संख्या को नियंत्रित करने एवं सार्वजनिक सुरक्षा व स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है।

लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया

कुत्ते का लाइसेंस केवल रैबीज टीकाकरण प्रमाण पत्र और श्वान नियंत्रण उपविधि 2003 के पालन संबंधी शपथ पत्र के आधार पर जारी किया जाता है। लाइसेंस ऑनलाइन नगर निगम की वेबसाइट lmc.up.nic.in पर बनाया जा सकता है या पशु कल्याण अधिकारी कार्यालय, लालबाग में भी आवेदन किया जा सकता है।

पशु कल्याण अधिकारी की अपील

पशु कल्याण अधिकारी ने बताया अभियान के माध्यम से लोगों मे लाइसेंस तथा रैबीज जैसी जानलेवा बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करना है, नगर निगम लाइसेंस वैध एंटी रैबीस प्रमाण पत्र देखने के बाद ही निर्गत कर्ता है।

डॉ. अभिनव वर्मा ने सभी पालतू श्वान मालिकों से अपील की कि वे नियमों का पालन करते हुए अनिवार्य रूप से लाइसेंस बनवाएं, रैबीज टीकाकरण समय पर कराते रहें, तथा कुत्ते को टहलाते समय मजबूत लीश का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने कहा कि शहर की सुरक्षा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए यह अभियान आगे भी समय-समय पर जारी रहेगा।

Show More

Related Articles

Back to top button