
Lucknow News-राजधानी के खदरा स्थित पुरनिया कबाड़ मंडी में मंगलवार शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां बदमाशों ने एक दुकान पर हमला कर करीब 3 लाख रुपये लूट लिए और जान से मारने की धमकी दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शादाब अहमद की दुकान पर उनके भाई सहजाद अहमद मौजूद थे। इसी दौरान आधा दर्जन से अधिक हमलावर असलहे, सरिया और लोहे की रॉड लेकर दुकान में घुस आए और अचानक हमला बोल दिया। हमलावरों ने सहजाद अहमद के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़े।
घटना के दौरान आरोपियों ने न सिर्फ मारपीट की, बल्कि करीब 3 लाख रुपये भी लूट लिए। जाते-जाते बदमाशों ने फोन पर धमकी देते हुए कहा कि यदि पुलिस का सहारा लिया गया तो पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा।
शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपियों द्वारा पहले भी धमकी दी जा चुकी है।
मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। हालांकि, पीड़ित का आरोप है कि मड़ियाव थाने की पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया और लूट की घटना को हटाने की बात कही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
Read Also-IPL-2026-आईपीएल 2026 : हसरंगा की जगह लखनऊ में शामिल हुए जॉर्ज लिंडे



