Lucknow News-इं. एन.डी. द्विवेदी बने अखिल भारतीय डिप्लोमा इंजीनियर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Lucknow News-अखिल भारतीय डिप्लोमा इंजीनियर्स फेडरेशन के 58 साल के इतिहास में पहली बार उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर एन.डी. द्विवेदी को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। लखनऊ पहुंचने पर उनके सम्मान में इंजीनियरों और संगठन के सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया।

रेलवे स्टेशन से लेकर महासंघ कार्यालय तक उनके लिए स्वागत जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़े उत्साह के साथ फूल-मालाएं पहनाई गईं और ढोल-नगाड़ों की गूंज रही। रास्ते में जगह-जगह मिठाई भी बांटी गई। इसके बाद लोक निर्माण विभाग के डिप्लोमा इंजीनियर्स भवन में सम्मान समारोह आयोजित हुआ।

अपने संबोधन में इं. द्विवेदी ने कहा कि वे संगठन की प्रतिष्ठा बनाए रखते हुए तकनीकी आयोग के गठन, समान वेतन और पुरानी पेंशन बहाली जैसे मुद्दों के लिए लगातार संघर्ष करते रहेंगे। समारोह में विभिन्न विभागों के इंजीनियर और पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Read Also-AIADMK मनी लॉन्ड्रिंग केस : सुकेश चंद्रशेखर को ज़मानत, अदालत ने कहा – हिरासत में बिता चुके हैं “ज़रूरत से ज़्यादा समय”

Show More

Related Articles

Back to top button