
Lucknow News-इंदिरानगर स्थित शेखर हॉस्पिटल में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में चैरिटेबल ट्रस्ट ने संस्था से जुड़े कई गंभीर तथ्यों को सामने रखा। ट्रस्ट ने आरोप लगाया कि वरुण श्रीवास्तव और मलय मोहन द्वारा योजनाबद्ध तरीके से वित्तीय सूचनाएँ जुटाकर अनियमितताएँ की गईं।
ट्रस्ट के अनुसार, विभिन्न कंपनियों और लेनदेन के जरिए करोड़ों रुपये का वित्तीय खेल सामने आया है। इसमें इंटरलिंक्ड दवा मंडी में लगभग ₹20–22 करोड़ की अनियमितता तथा निर्माण कार्यों में करीब ₹10 करोड़ की गड़बड़ी के संकेत मिले हैं।
ट्रस्ट ने यह भी आरोप लगाया कि वर्ष 2004 से संचालित हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज पर अवैध कब्जे की साजिश रची गई। प्रेस वार्ता में बताया गया कि ट्रस्टी ब्रिज किशोर सिंह को गलत जानकारी देकर गुमराह किया गया और डॉ. अमोद सचान के नाम पर झूठी FIR दर्ज कराने की कोशिश भी की गई।
ट्रस्ट ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
Read Also-Bhoot-Bangla-‘भूत बंगला’ के नए गाने ‘तू ही दिसदा’ ने बढ़ाई उत्सुकता



