लखनऊ में 21-22 मार्च को पीपुल्स पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन, देशभर से जुटेंगे पदाधिकारी

Lucknow News-लोकेशन लखनऊ रिपोर्ट निखिल श्रीवास्तव स्लग लखनऊ में 21-22 मार्च को पीपुल्स पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन, देशभर से जुटेंगे पदाधिकारी पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक का तीसरा राष्ट्रीय अधिवेशन राजधानी लखनऊ के गांधी भवन, कैसरबाग में 21 एवं 22 मार्च 2026 को आयोजित किया जा रहा है। इस दो दिवसीय अधिवेशन में देशभर से पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं प्रतिनिधि बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दया राम ने बताया कि अधिवेशन में संगठन के विस्तार, सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती तथा समसामयिक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही, पार्टी की भावी रणनीति और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

पार्टी ने अधिक से अधिक लोगों से इस अधिवेशन में सहभागिता करने की अपील की।

Read Also-UP News-घोसी तहसील में शांति व सुरक्षा के बीच ईद की नमाज सकुशल संपन्न

Show More

Related Articles

Back to top button