Lucknow News-मुख्यमंत्री ने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का शुभारम्भ किया

“विकसित व आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश का विजन जीवन का मंत्र बनाएं” – योगी आदित्यनाथ

Lucknow News-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने सरकारी आवास से ‘हर घर तिरंगा अभियान’ (13 से 15 अगस्त 2025) का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित और आत्मनिर्भर भारत के विजन से प्रेरणा लेते हुए हमें विकसित व आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को अपने जीवन का मंत्र बनाना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा भारत माता, महापुरुषों और वीर क्रांतिकारियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का अवसर है। उन्होंने आह्वान किया कि देश और प्रदेश के हर घर पर भारत की आन-बान-शान का प्रतीक तिरंगा लहराना चाहिए, जो हमारे सैनिकों के सम्मान और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है।

उन्होंने कहा, “ऑपरेशन सिन्दूर में भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को दुनिया ने देखा है। भारत की शक्ति और सामर्थ्य ने पूरी दुनिया को अचम्भित किया है। अपने निजी स्वार्थ की तिलांजलि देकर, हर परिस्थिति में देश के सम्मान को बनाए रखना प्रत्येक भारतीय नागरिक का कर्तव्य है।”

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि क्षेत्र, भाषा, जाति, मत, मजहब और सम्प्रदाय के नाम पर देश को बांटने वाले तत्वों को बेनकाब करना जरूरी है।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – संजय द्विवेदी

Lucknow News-Read Also-Film director Prakash Jha :-फिल्म निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा ने दिवंगत शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

Show More

Related Articles

Back to top button