Lucknow News- शशि प्रकाश गोयल बने उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव

Lucknow News- उत्तर प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शशि प्रकाश गोयल को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। गोयल 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह अब तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल की शुरुआत से ही एस.पी. गोयल मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रमुख पदों पर रहे हैं। उन्हें मुख्यमंत्री के सबसे भरोसेमंद और करीबी अधिकारियों में गिना जाता है। प्रशासनिक हलकों में गोयल की छवि एक गंभीर, मेहनती और परिणामकेंद्रित अधिकारी की है, जो बिना चर्चा में आए अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

नई जिम्मेदारी के साथ अब शशि प्रकाश गोयल प्रदेश की शीर्ष नौकरशाही का नेतृत्व करेंगे।

रिपोर्ट:राजेश मिश्रा प्रयागराज

Show More

Related Articles

Back to top button