
लखनऊ। लखनऊ मॉडल पब्लिक इंटर कॉलेज द्वारा रजत जयंती समारोह “संस्कार से सफलता” का भव्य आयोजन गांधी भवन प्रेक्षागृह में किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि राकेश कुमार पांडे (डीआईओएस) एवं मो. यामीन खान (पूर्व राज्य मंत्री) द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार ने अतिथियों का स्वागत किया और संस्था की 25 वर्षों की शैक्षिक यात्रा पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति, सांस्कृतिक और प्रेरणादायक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। मंच पर बच्चों के आत्मविश्वास और प्रतिभा ने समारोह को यादगार बना दिया।
Also Read: Banking News: RBI का बड़ा एक्शन, 3 सरकारी बैंकों और फिनटेक कंपनी पर जुर्माना
इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही उनके अभिभावकों और विद्यालय के कर्मचारियों को भी उनके योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह समारोह केवल 25 वर्षों का उत्सव नहीं, बल्कि शिक्षा, संस्कार और सफलता की यात्रा का प्रतीक है।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने सहभागिता की।
संवाददाता: निखिल श्रीवास्तव



