LPG Cylinder Booking: LPG Cylinder Booking में दिक्कत? पुराना नंबर बंद होने पर ऐसे करें अपडेट

LPG Cylinder Booking: अगर आपका LPG गैस सिलेंडर बुक नहीं हो पा रहा है और इसकी वजह गैस कनेक्शन से जुड़ा पुराना मोबाइल नंबर है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। Indane, HP Gas और Bharat Gas के ग्राहकों के लिए मोबाइल नंबर अपडेट करना अब बेहद आसान हो गया है।

दरअसल, कई बार लोगों का पुराना नंबर बंद हो जाता है या वे नया नंबर इस्तेमाल करने लगते हैं। ऐसे में गैस कनेक्शन से जुड़ा नंबर अपडेट न होने के कारण सिलेंडर बुकिंग, OTP वेरिफिकेशन और जरूरी अलर्ट मिलने में दिक्कत आती है। लेकिन अच्छी बात यह है कि अब आप यह काम घर बैठे ही कर सकते हैं।

मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए सबसे आसान तरीका MyLPG पोर्टल है। इसके लिए आपको वेबसाइट पर जाकर अपनी गैस कंपनी चुननी होगी और लॉग-इन करने के बाद प्रोफाइल सेक्शन में “Change Mobile Number” विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नया नंबर दर्ज करके OTP के जरिए वेरिफिकेशन पूरा करते ही आपका नंबर अपडेट हो जाएगा।

इसके अलावा, WhatsApp के जरिए भी यह प्रक्रिया बेहद आसान हो गई है। आपको अपनी गैस एजेंसी के WhatsApp नंबर पर “Hi” भेजना होगा, फिर “Other Services” में जाकर “Change Mobile Number” चुनना होगा और OTP के जरिए नए नंबर को वेरिफाई करना होगा।

अगर आप मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो अपनी गैस कंपनी के आधिकारिक ऐप में लॉग-इन करके भी “Other Services” या “One Touch Solution” के तहत नंबर अपडेट कर सकते हैं।

Also Read: हनुमान जयंती 2026: हनुमान जयंती 2026 की डेट फाइनल, जानिए पूजा विधि और मंत्र

कुल मिलाकर, अब आपको गैस एजेंसी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान स्टेप्स के जरिए आप घर बैठे ही अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं और बिना किसी परेशानी के LPG सिलेंडर बुकिंग जारी रख सकते हैं।

Written By: Kalpana Pandey

Show More

Related Articles

Back to top button