Sonbhadra News: राजनीतिक मंचो से किसान हित की लुभावनी बाते कर रहे नेता: सन्दीप मिश्रा

Sonbhadra News: जनपद मे धान खरीद मे हो रही समस्या को लेकर किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक सन्दीप मिश्रा के नेतृत्व मे किसानो और नौजवानो ने शुक्रवार को जिला विपणन कार्यालय पहुँच कर धान खरीद के लिए प्रदेश सरकार द्वारा बनायी गयी क्रय नीति की प्रति को जला कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मोर्चा के संयोजक ने कहा कि यह सरकार पूरी तरह से अन्नदाताओ को लेकर संवेदनहीन है तथा इस जनपद के सभी जनप्रतिनिधि किसानो के लिए मूकबधिर व दृष्टिबाधित बने हुए हैं। आज इस कडाके की शीतलहर में किसान अपनी उपज को लेकर क्रय केन्द्र पर उत्पीड़न का शिकार हो रहा है। भाजपा नेताओ द्वारा किसानो के हित को लेकर सिर्फ चुनावी मंच से ही बड़ी बड़ी बाते करते है।

प्रदर्शन के दौरान किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने धान क्रय नीति विरोधी नारे लगाये और सरकार से मांग किया कि धान खरीद के लिए बनायी गयी दोहरी नीति को वापस ले ताकि किसान अपनी उपज को आसानी से धान क्रय केन्द्रों पर बेच सके और मिलरो के शोषण का शिकार न बनने पाये।

वही कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए सन्दीप मिश्रा ने कहा कि किसानों के कल्याण की खोखली बाते कर रहे है ऐसे लोगों में शर्म भी नही बची है। ये देश अन्नदाताओ की वजह से चल रहा है उन्हे किसी प्रकार की पीड़ा न हो पर ये सारे संवेदनहीन लोग केवल खोखली बातो में लगे है। इन्हे किसान के सरोकार से कोई वास्ता नहीं है। किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा सदैव किसानों के हित में लड़ाई लड़ता रहेगा। आज किसानों का उत्पीड़न यहाँ के जनप्रतिनिधि केवल धान मिलरो से यारी निभाने के चक्कर में अन्नदाताओ का उत्पीड़न करवा रहे है। ये सभी किसानों का जो शोषण कर रहे है इन्हे भगवान भी माफ नहीं करने वाले क्योंकि धरती के भगवान यही अन्नदाता है जिनको कष्ट योजना बनाकर दिया जा रहा है। देश का अन्नदाता कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में देश को सम्भाले रखा था पर आज इन किसानों के साथ हो रहे अत्याचार पर सत्ता में बैठे लोगों को सांप सूंघ गया है।

इस कार्यक्रम में गुड्डू पटेल, सर्वेश तिवारी, अतुल चौबे, आकाश चौहान,शत्रुध्न बिन्द, विजय चौहान , नागेन्दर मौर्य, दिनेश चेरो, आकाश, विनोद, अमन, प्रफुल, बालगोविन्द व पिन्टू सिंह मौजूद रहे।

रिपोर्ट :- रवि पाण्डेय
सोनभद्र

Show More

Related Articles

Back to top button