
लालगंज, प्रतापगढ़। स्थानीय सिविल न्यायालय (सीनियर डिवीजन) में शनिवार को आयोजित लोक अदालत में कुल 108 वादों का निस्तारण किया गया। इनमें 106 आपराधिक वाद तथा 2 सिविल वाद शामिल रहे। लोक अदालत का शुभारंभ अपर जिला जज रघुवीर सिंह राठौर ने किया।
लोक अदालत के आयोजन के अवसर पर न्यायिक अधिकारियों ने दीवानी न्यायालय परिसर में पौधरोपण भी किया। इस दौरान अपर जिला जज रघुवीर सिंह राठौर ने कहा कि लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लोगों को त्वरित और सुलभ न्याय उपलब्ध कराना तथा छोटे-मोटे विवादों को आपसी सहमति से समाप्त कराना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एसीजेएम विराटमणि त्रिपाठी ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को न्याय का समान अवसर प्रदान करना ही लोक अदालत की सार्थकता है।
Also Read: प्रतापगढ़। राज्यसभा सांसद अमर पाल के प्रयास से भयहरणनाथ धाम में बनेगा कन्वेंशन सेंटर
इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता पवन पाण्डेय, रमेश पाण्डेय, विभूति शुक्ला, करूणाशंकर मिश्र, जान्हवी प्रताप सिंह, शहजाद अंसारी, वीरेन्द्र सिंह और कमलेश त्रिपाठी सहित अन्य अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता — यूनाइटेड भारत



