Kolkata News: बंगाल विभाजन के विरोध में प्रस्ताव किया पेश, सुकांत मजूमदार पर तीखा हमला

Kolkata News: राज्य के संसदीय मंत्री शोभनदेव चटर्जी ने सोमवार को विधानसभा में बंगाल विभाजन के विरोध में प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने बिना नाम लिए Bhartiya Janta Party के राज्य अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार पर तीखा हमला किया।

सुकांत मजूमदार ने उत्तर बंगाल के बालुरघाट क्षेत्र से दूसरी बार जीत दर्ज कर पूर्वोत्तर विकास मंत्रालय के राज्य मंत्री का पद संभाला है। हाल ही में उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उत्तर बंगाल के केंद्रीय परियोजनाओं को पूर्वोत्तर भारत की परियोजनाओं में शामिल करने का प्रस्ताव दिया, जिससे बंगाल विभाजन का मुद्दा एक बार फिर उभर आया।

संसदीय मंत्री शोभनदेव चटर्जी ने सोमवार को विधानसभा में यह प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने बिना नाम लिए सुकांत मजूमदार पर निशाना साधा। इस प्रस्ताव पर भाजपा की ओर से पहला बयान तपन के विधायक बुधिराई टुडू ने दिया। उन्होंने विधानसभा में कहा कि सुकांत मजूमदार के बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। सुकांत ने कभी भी बंगाल विभाजन की बात नहीं की।

Kolkata News: also read- Jhansi: एक युवक ने अपने माता-पिता पर किया कुल्हाड़ी से हमला, खुद की आत्महत्या

दूसरी ओर, उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा ने बंगाल विभाजन के लिए भाजपा पर हमला किया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा बंगाल विभाजन को बढ़ावा दे रही है और इसके समर्थन में कई उदाहरण भी पेश किए।

Show More

Related Articles

Back to top button