
Khunti News-तोरपा थाना क्षेत्र के सरीदकले गांव में अफीम की अवैध खेती करने के दो आरोपितों मनसिद्ध तिड़ू और संतोष तिड़ू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति कर बताया गया कि सरिदकेल में 22 मार्च को अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया गया था। खेती करने वालों के खिलाफ तोरपा थाने में मामला दर्ज किया गया था। अनुसंधान के क्रम में अवैध अफीम लगे खेत का सत्यापन करने के बाद खेती करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
Read Also-Mirzapur News-युवती की संदिग्ध मौत बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार
आरोपितों को गिरफ्तार करने वालों में तोरपा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी क्रिस्टोफर केरकेट्टा, पुलिस निरीक्षाक अशोक कुमार सिंह, तोरपा के थाना प्रभारी मुकेश कुमार हेंब्रम, पुलिस अवर निरीक्षक अमरेंद्र मंडल और रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे।