Hello Nariyal Startup: Uber की तरह बुक हुआ नारियल तोड़ने वाला! केरल की इस सर्विस ने मचाई धूम

Hello Nariyal स्टार्टअप इस बदलाव का केंद्र बन गया है, जिसकी पहल की तारीफ आनंद महिंद्रा ने भी की है। यह मॉडल न सिर्फ काम को आसान बना रहा है, बल्कि नए रोजगार के मौके भी तैयार कर रहा है।

Hello Nariyal Startup: केरल से एक ऐसा अनोखा उदाहरण सामने आया है, जो भारत में तेजी से बढ़ रही डिजिटल क्रांति की तस्वीर साफ करता है। अब टेक्नोलॉजी सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि पारंपरिक कामों को भी आधुनिक बना रही है। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें नारियल तोड़ने वाले मजदूर को बिल्कुल कैब सर्विस की तरह बुक किया जा रहा है।

इस वीडियो को मशहूर उद्योगपति Anand Mahindra ने शेयर किया, जिसमें Hello Nariyal नाम का स्टार्टअप चर्चा में आया। यह स्टार्टअप ग्राहकों को नारियल हार्वेस्टर बुक करने की सुविधा देता है। बुकिंग के बाद एक प्रशिक्षित व्यक्ति यूनिफॉर्म में साइकिल से ग्राहक के घर पहुंचता है और अपने आधुनिक उपकरणों की मदद से सुरक्षित तरीके से पेड़ पर चढ़कर नारियल तोड़ता है।

इस पहल की खास बात यह है कि यह पारंपरिक काम को प्रोफेशनल और सुरक्षित बना रही है। पहले जहां ऐसे काम जोखिम भरे और असंगठित होते थे, अब टेक्नोलॉजी के जरिए उन्हें आसान और व्यवस्थित किया जा रहा है। महिंद्रा ने इस सर्विस की तारीफ करते हुए कहा कि भारत में सर्विस सेक्टर अब नए रूप में उभर रहा है, जहां छोटे-छोटे काम भी डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े जा रहे हैं।

Also Read: Maharashtra News: सोलापुर में खौफनाक कदम, पिता ने बच्चों को जहर देकर खुद दी जान

इस मॉडल का एक और पहलू यह है कि यह रोजगार के नए अवसर भी पैदा कर रहा है। वीडियो में दिखा युवक दूसरे राज्य से था, जो बताता है कि अब नई तकनीक के जरिए लोगों को अलग-अलग जगहों पर काम के मौके मिल रहे हैं।

सोशल मीडिया पर भी इस आइडिया को लेकर जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली। लोग इसे भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम का बेहतरीन उदाहरण मान रहे हैं, जो आने वाले समय में और भी ऐसे इनोवेशन को जन्म दे सकता है।

Written By: Kalpana Pandey
Show More

Related Articles

Back to top button