Varanasi News : काशी विश्वनाथ धाम में 4 मार्च को पुष्प होली, सुरक्षा और व्यवस्थाओं की व्यापक तैयारी

Varanasi News : काशी विश्वनाथ धाम में 4 मार्च 2026 को पुष्प होली का आयोजन होगा। सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विशेष तैयारी, श्रद्धालुओं से केमिकल रंग न लाने की अपील।

Varanasi News : आगामी होली पर्व (4 मार्च 2026) को लेकर श्री काशी विश्वनाथ धाम में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शुक्रवार को धाम स्थित सभागार में मंदिर प्रशासन, पुलिस विभाग, सीआरपीएफ, निजी सुरक्षा व सफाई एजेंसियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में होली के अवसर पकाशी विश्वनाथ धाम पुष्प होली 2026, Kashi Vishwanath Holi celebration, वाराणसी होली आयोजन, पुष्प होली वाराणसी, काशी विश्वनाथ मंदिर सुरक्षा व्यवस्थार आने वाले श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, स्वच्छता, भीड़ प्रबंधन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रशासन ने बताया कि धाम परिसर के शंकराचार्य चौक में 4 मार्च को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए “पुष्प होली” का आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान भजन, होली गीत और पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी और प्रवेश-निकास द्वारों पर विशेष व्यवस्था रहेगी।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे केमिकल युक्त रंग या हानिकारक पदार्थ न लाएं और केवल पुष्प होली के माध्यम से ही उत्सव मनाएं।

Show More

Related Articles

Back to top button