
Karchana news: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रयागराज यमुनापार के जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल का जन्मदिन शुक्रवार को उनके चांडी रामपुर स्थित आवास पर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं
जन्मदिन समारोह में इलाहाबाद लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी, करछना विधायक पीयूष रंजन निषाद, पूर्व विधायक प्रभाशंकर पांडेय, महानगर जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता, और गंगापार जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान जैसे वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इन सभी ने जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की। समारोह में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी जिलाध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई दी।
संगठन को मजबूत करने की सराहना
वक्ताओं ने अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल के संगठनात्मक कौशल और नेतृत्व की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन में यमुनापार भाजपा लगातार मजबूत हो रही है और संगठन नई ऊंचाइयों को छू रहा है। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने आगामी पंचायत, विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
जिलाध्यक्ष ने जताया आभार
अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने सभी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “संगठन की असली शक्ति कार्यकर्ता होते हैं, और आप सभी का सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है।” उन्होंने इस स्नेह और समर्थन के लिए सभी का धन्यवाद किया और संगठन को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।
Karchana news: also read- Sonbhadra news: अपर जिलाधिकारी बागीश शुक्ला ने अनपरा नगर पंचायत के विकास कार्यों का किया निरीक्षण: गुणवत्ता और समय सीमा पर जोर
विभिन्न क्षेत्रों से नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती, शिवदत्त पटेल, संतोष पटेल, करछना प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश द्विवेदी, नगर पंचायत अध्यक्ष लखन केशरी, और अरविंद विसेन जैसे प्रमुख नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। सुबह से देर रात तक कार्यकर्ताओं का आना-जाना लगा रहा, जिन्होंने अपने प्रिय जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं।
करछना से हिमांशु तिवारी की खास रिपोर्ट