अबू धाबी। भारत-यूएई के बीच ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार विस्तार और क्षेत्रीय स्थिरता पर चर्चा

अबू धाबी। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का महत्वपूर्ण आधिकारिक दौरा किया। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और संघर्ष के बीच इस यात्रा को रणनीतिक और कूटनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है। इस दौरान डॉ. जयशंकर ने अबू धाबी में राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष संदेश सौंपा।

इसके अलावा उन्होंने उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान और दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद के साथ भी विस्तृत चर्चा की। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार विस्तार और व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमति बनी। दोनों पक्षों के बीच पश्चिम एशिया में बदलती भू-राजनीति, क्षेत्रीय स्थिरता और संघर्ष को रोकने के लिए कूटनीतिक प्रयासों पर गहन विचार-विमर्श हुआ।

विदेश मंत्री ने हालिया क्षेत्रीय संघर्ष (विशेषकर ईरान-इजरायल संकट) के दौरान यूएई में रह रहे भारतीय समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यूएई सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भारतीय प्रवासियों से मिलकर उनकी चिंताओं पर भी बात की।

Also Read: Entertainment Update: 17 अप्रैल OTT रिलीज! इस फ्राइडे खुलेगा एंटरटेनमेंट का पिटारा, दमदार फिल्में और सीरीज तैयार

विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा यूएई के डिप्टी पीएम व विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायेद से मिलकर मुझे सचमुच बहुत खुशी हुई। हमारी बातचीत का मुख्य विषय क्षेत्र में बदलती हुई स्थिति और उसके संभावित प्रभाव थे। यूएई में रहने वाले भारतीय समुदाय की भलाई सुनिश्चित करने के लिए हमने उनके प्रयासों की तहे दिल से सराहना की। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी और भी आगे बढ़ेगी।

यह यात्रा भारत की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने और खाड़ी देशों के साथ अपने सामरिक हितों को साधने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

Show More

Related Articles

Back to top button