Global Oil Trade: होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बड़ा फैसला- जहाजों से टोल वसूली, अमेरिका-इजरायल पर एंट्री बैन

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर टोल लगाने और अमेरिका-इजरायल पर बैन का फैसला लिया, जिससे वैश्विक तेल बाजार प्रभावित हो सकता है।

Global Oil Trade: Iran ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री व्यापारिक मार्ग Strait of Hormuz पर अपना नियंत्रण और सख्त कर दिया है। ईरान की संसद की सुरक्षा समिति ने एक नई योजना को मंजूरी दी है, जिसके तहत अब इस जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों से टोल वसूला जाएगा।

इस फैसले के साथ ही ईरान ने United States और Israel के जहाजों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाने का भी ऐलान किया है। इतना ही नहीं, उन देशों के जहाजों पर भी प्रतिबंध लगाया जाएगा जो ईरान के खिलाफ प्रतिबंधों में शामिल हैं।

सरकारी मीडिया के अनुसार, इस योजना में जहाजों की सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और टोल सिस्टम को लागू करने के लिए रियाल आधारित व्यवस्था शामिल है। ईरान इस योजना को Oman के सहयोग से लागू करेगा।

होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक ऊर्जा सप्लाई के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि दुनिया के करीब 20% कच्चे तेल का परिवहन इसी रास्ते से होता है। ऐसे में ईरान का यह फैसला अंतरराष्ट्रीय व्यापार और तेल बाजार पर बड़ा असर डाल सकता है।

Also Read: Alka Yagnik: अलका याग्निक की आवाज पर संकट! 2 साल से नहीं गा पा रहीं, वजह है SNHL

यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच तनाव चरम पर है। ईरान पहले ही इस मार्ग का इस्तेमाल रणनीतिक दबाव बनाने के लिए कर चुका है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर टोल और प्रतिबंध पूरी तरह लागू होते हैं, तो इससे वैश्विक तेल कीमतों में उछाल और सप्लाई चेन पर असर पड़ सकता है।

Written By: Kalpana Pandey

Show More

Related Articles

Back to top button