
Pratapgarh Police: प्रतापगढ़ पुलिस ने अवैध असलहों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर्जनपदीय गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 नाजायज असलहे, 2 मैगजीन, 8 जिंदा कारतूस और एक ब्रेजा कार बरामद की है।
इस सराहनीय कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने टीम को 25,000 रुपये के नगद पुरस्कार की घोषणा की है।
क्या-क्या हुआ बरामद?
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से—
-
01 पिस्टल .32 बोर
-
01 रिवॉल्वर .32 बोर
-
04 तमंचा 315 बोर
-
02 मैगजीन
-
08 जिंदा कारतूस
-
02 एंड्रायड मोबाइल फोन
-
01 ब्रेजा कार (UP70 HU 4553)
बरामद किए गए हैं।
कैसे हुई गिरफ्तारी?
पुलिस महानिदेशक एवं उच्च अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मान्धाता पुलिस, चोरी अनावरण विशेष टीम और सर्विलांस सेल ने संयुक्त कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर ग्राम हैंसी जयचंद, यादव बस्ती जाने वाले तिराहे के पास ब्रेजा कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद हुए।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान—
-
मो. शहबाज (निवासी ढेमा, थाना मान्धाता)
-
अनिल मिश्रा (निवासी पुरे तोरई, थाना जेठवारा)
दोनों के विरुद्ध थाना मान्धाता में मु0अ0सं0 18/2026 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
आपराधिक इतिहास भी सामने आया
पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी मो. शहबाज के खिलाफ पूर्व में भी कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस टीम को मिला पुरस्कार
इस सफल कार्रवाई में थाना मान्धाता पुलिस, चोरी अनावरण विशेष टीम और सर्विलांस सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एसपी दीपक भूकर ने टीम को प्रोत्साहन स्वरूप 25,000 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध असलहों के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत (प्रतापगढ़)



