India France Defence Deal : PAK की नींद उड़ाने वाली मिसाइलों पर भारत-फ्रांस में बड़ी डील की तैयारी, 3200 करोड़ के सौदे पर मंथन

India France Defence Deal : SCALP क्रूज मिसाइलें वही हथियार हैं, जिनका इस्तेमाल भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के भीतर आतंकी ठिकानों को तबाह करने में किया था।

India France Defence Deal : भारत और फ्रांस के बीच एक बड़े डिफेंस डील को लेकर अहम बातचीत चल रही है, जिसके तहत भारतीय वायुसेना (IAF) अपनी राफेल फ्लीट के लिए अत्याधुनिक SCALP क्रूज मिसाइलों की बड़ी खेप खरीदने की तैयारी में है। इस संभावित सौदे की अनुमानित कीमत करीब 3200 करोड़ रुपये बताई जा रही है। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, इस डील पर जल्द ही अंतिम फैसला लिया जा सकता है।

SCALP क्रूज मिसाइलें वही हथियार हैं, जिनका इस्तेमाल भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के भीतर आतंकी ठिकानों को तबाह करने में किया था। छह और सात मई की रात जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े ठिकानों पर हुए सटीक हमलों में इन मिसाइलों की भूमिका निर्णायक रही थी।

ऑपरेशन सिंदूर में दिखी SCALP की ताकत

राफेल लड़ाकू विमानों से दागी गई SCALP मिसाइलों ने पाकिस्तान के मुरीदके और बहावलपुर में स्थित आतंकी अड्डों को पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिया था। इन हमलों के दौरान ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों का भी इस्तेमाल किया गया। अधिकारियों के अनुसार, सभी हमले अत्यंत सटीक रहे और निर्धारित लक्ष्य पूरी तरह नष्ट किए गए।

पाक वायुसेना के एयरबेस भी बने निशाना

आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई के बाद भारतीय वायुसेना ने इन्हीं हथियारों का इस्तेमाल कर पाकिस्तान वायुसेना के 12 प्रमुख एयरबेस को भी निशाना बनाया। हमलों में जमीन पर खड़े लड़ाकू विमान, निगरानी और जासूसी विमान समेत कई अहम सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया।

Meteor मिसाइल और राफेल मरीन भी योजना में

SCALP के साथ-साथ भारतीय वायुसेना Meteor एयर-टू-एयर मिसाइलों की भी बड़ी खरीद की प्रक्रिया में है। इन मिसाइलों को भारतीय नौसेना के लिए ऑर्डर किए गए 26 राफेल मरीन विमानों में भी इंटीग्रेट किया जाएगा, जिनकी डिलीवरी अगले तीन से चार वर्षों में संभावित है।

114 और राफेल खरीदने की तैयारी

ऑपरेशन सिंदूर में राफेल विमानों के प्रभावशाली प्रदर्शन और क्षेत्र में बढ़ते सुरक्षा खतरों को देखते हुए वायुसेना 114 अतिरिक्त राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद का प्रस्ताव भी आगे बढ़ा रही है। इस प्रस्ताव को जल्द ही डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (DAC) से मंजूरी मिलने की उम्मीद है। आने वाले 10–15 वर्षों में राफेल भारतीय वायुसेना की रीढ़ बनते हुए इनकी संख्या करीब 200 तक पहुंचने का अनुमान है।

Show More

Related Articles

Back to top button