T20 World Cup: T20 से पहले टीम इंडिया का बड़ा इम्तिहान, साउथ अफ्रीका से वॉर्म-अप मैच आज,जानिए कब-कहां देखें LIVE

T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 से पहले टीम इंडिया अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म-अप मुकाबला खेलने जा रही है। यह मैच खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टीम संयोजन को परखने का आखिरी मौका माना जा रहा है। मुकाबला बुधवार 4 फरवरी को नवी मुंबई के डीवाई स्टेडियम स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला जाएगा और भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा।

वॉर्म-अप मैचों का फॉर्मेट सामान्य टी20 मुकाबलों से थोड़ा अलग होता है। इसमें सभी खिलाड़ियों को बल्लेबाजी का मौका दिया जा सकता है, लेकिन 10 विकेट गिरने के बाद पारी समाप्त मानी जाती है। वहीं गेंदबाजी में टीम कितने भी गेंदबाजों को आजमा सकती है, जिससे टीम मैनेजमेंट को अलग-अलग कॉम्बिनेशन देखने का मौका मिलता है।

Also Read:  गर्मी से पहले ही मच्छरों से छुटकारा! बालकनी में लगाएं ये पौधे, घर रहेगा नेचुरली सेफ

भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी। टीम में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे और जसप्रीत बुमराह जैसे अहम खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं साउथ अफ्रीका की कप्तानी एडेन मार्कराम करेंगे, जिनके साथ क्विंटन डी कॉक, डेविड मिलर, कैगिसो रबाडा और एनरिक नॉर्टजे जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम को मजबूती देंगे।

क्रिकेट फैंस के लिए यह मुकाबला बेहद खास रहने वाला है क्योंकि इससे दोनों टीमों की फॉर्म और रणनीति की झलक मिलेगी। टी20 विश्व कप से पहले खिलाड़ी अपनी लय हासिल करने की कोशिश करेंगे, जिससे टूर्नामेंट में मजबूत शुरुआत की उम्मीद बढ़ जाएगी।

Written By: Kalpana Pandey

Show More

Related Articles

Back to top button