IND vs SL: श्रीलंका दौरे पर टी20 सीरीज खेल सकती है भारतीय टीम, आयरलैंड दौरे की भी संभावना

IND vs SL:भारतीय क्रिकेट टीम का जुलाई-अगस्त में श्रीलंका दौरा प्रस्तावित है। इस दौरे में दो टेस्ट मैचों के साथ टी20 सीरीज भी कराई जा सकती है। बताया जा रहा है कि टेस्ट मुकाबले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड इस दौरे में तीन टी20 मैच शामिल करने पर विचार कर रहे हैं। अगर यह योजना तय होती है तो भारतीय टीम पहले टी20 सीरीज खेलेगी और उसके बाद दो टेस्ट मैच होंगे।

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए प्रस्ताव

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने टी20 सीरीज का प्रस्ताव इसलिए दिया है ताकि मैचों के जरिए बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए फंड जुटाया जा सके। पिछले साल आए तूफान और भारी बारिश से श्रीलंका के कई इलाकों में काफी नुकसान हुआ था।

आयरलैंड दौरे की भी चर्चा

श्रीलंका दौरे से पहले भारतीय टीम आयरलैंड का दौरा भी कर सकती है। वहां तीन मैचों की टी20 सीरीज कराने को लेकर चर्चा चल रही है। अगर सब कुछ तय रहा तो यह सीरीज जून के आखिरी सप्ताह में हो सकती है।

व्यस्त रहेगा भारतीय टीम का कार्यक्रम

आयरलैंड के बाद भारतीय टीम को इंग्लैंड में सीमित ओवरों की सीरीज खेलनी है। इसके बाद टीम श्रीलंका जाएगी। इस तरह अगले कुछ महीनों में भारतीय टीम का अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है।

यह भी पढ़े-लखनऊ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का ‘धर्मयुद्ध शंखनाद’ कार्यक्रम रहा फीका, सीमित रही भीड़

Show More

Related Articles

Back to top button