
Hollywood Movies 2026: बॉलीवुड में बड़ी रिलीज के बाद अब हॉलीवुड भी इस हफ्ते दर्शकों के लिए मनोरंजन का पूरा पैकेज लेकर आ रहा है। 27 मार्च 2026 को कई चर्चित फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं, जिनमें एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा और साइंस फिक्शन का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा।
सबसे ज्यादा चर्चा में फिल्म ‘Project Hail Mary’ है, जिसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। कहानी एक शिक्षक रायलैंड ग्रेस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कोमा से जागने के बाद खुद को अंतरिक्ष में पाता है और एक एलियन के साथ मिलकर अपने मिशन को पूरा करने की कोशिश करता है।

वहीं ‘They Will Kill You’ एक अनोखी एक्शन-कॉमेडी है, जिसमें एक पूर्व कैदी महिला न्यूयॉर्क के रहस्यमयी इलाके में काम करने पहुंचती है, जहां अजीब घटनाएं उसका इंतजार कर रही होती हैं।

कॉमेडी-हॉरर पसंद करने वालों के लिए ‘Forbidden Fruit’ एक अलग तरह का अनुभव लेकर आ रही है। फिल्म में जादुई शक्तियों वाली महिलाओं के एक समूह के बीच पैदा हुए शक और टकराव को दिखाया गया है।

इमोशनल कहानी चाहने वाले दर्शकों के लिए ‘She Dances’ पिता और बेटी के रिश्ते पर आधारित एक संवेदनशील फिल्म है, जिसमें रिश्तों को सुधारने की कोशिश दिखाई गई है।
Also Read: अनपरा (सोनभद्र)। पर्यावरण बचाना है तो विचार नहीं, क्रियान्वयन अपनाएं- आर पी सिंह
इसके अलावा, टेक्नोलॉजी में रुचि रखने वालों के लिए डॉक्यूमेंट्री ‘The AI Doc’ भी रिलीज हो रही है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभाव और भविष्य पर सवाल उठाती है।

कुल मिलाकर यह हफ्ता हॉलीवुड प्रेमियों के लिए काफी खास रहने वाला है, जहां हर तरह के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ खास मौजूद है।
Written By: Kalpana Pandey



