Holi-is-festival-होली प्रेम का त्यौहार, नशामुक्त होकर प्रेम से खेलें होली : देवकीनंदन महाराज

Holi-is-festival-Holi is the festival of love, play Holi without intoxication and with love: Devkinandan Maharaj

Holi-is-festival-वृन्दावन प्रियाकांत जु मंदिर पर हाइड्रोलिक पिचकारी से सतरंगी होली खेली गयी। दूर-दराज स्थानों से वृन्दावन आये श्रद्धालु भक्तों पर देवकीनंदन महाराज ने टेसू का रंग बरसाया तो वे फागुन की मस्ती में झूमने लगे। ब्रज के होली गीतों के बीच फूलों की होली से शुरू हुये महोत्सव में लड्डू-जलेबी के बाद लठ्ठों से लठामार होली खेली गयी। देवकीनंदन महाराज ने नशामुक्त त्यौहार मनाने की अपील करते हुये सभी को होली की बधाई दी।

छटीकरा मार्ग स्थित प्रियाकान्तजु मंदिर पर सोमवार को प्रसिद्ध हाईड्रोलिक होली खेली गयी। मंदिर संस्थापक देवकीनंदन महाराज ने मंदिर के गर्भगृह में प्रियाकान्तजु विग्रह को गुलाल लगाकर होली की शुरूआत की । मंदिर प्रांगण में बनाये गये मंच पर राधा-कृष्ण स्वरूपों के साथ ब्रज के गोप-ग्वालों ने हास-परिहास के साथ ब्रज के रसिया गाये । राधा-कृष्ण की मधुर मनुहार और सवांदों से भक्त निहाल होते रहे। मधुर भजनों पर नाचते गाते श्रद्धालुओं के बीच देवकीनंदन महाराज ने लड्डू-जलेबी लुटाये । राधा-कृष्ण स्वरूपों ने फूलों से एक दूसरे के साथ होली खेली । यह पुष्प भक्तों पर भी बरसाये गये।

इसके पश्चात बरसाने की लठामार होली के दर्शन हुये । मंदिर में चारों ओर रंग-बिरंगा गुलाल उड़ने लगा तो सारा वातावरण सतरंगी हो गया। देवकीनंदन महाराज ने मंदिर अट्टालिका से हजारों श्रद्धालुओं के हुजूम पर टेसू का रंग बरसाया तो, भीनी-भीनी खुश्बू से फागुन की मस्ती दिखने लगी। ‘मेरो खोय गयो बाजूबंद रसिया होरी में ’ मैं तो होरी खेलूं रसभरी, प्रियाकान्तजु संग ’ जैसे भजनों भक्तों ने खूब ठुमके लगाये। नाचते हुये भक्तों पर हाईड्रोलिक पिचकारी से रंग बरसता तो सभी झूमकर राधे-राधे के जयकारे लगाने लगते।

इस मौके पर देवकीनंदन महाराज ने सनातन बोर्ड की मांग दोहराते हुये कहा कि हमें सनातन त्यौहारों, धार्मिक स्थलों एवं प्राचीन परम्पराओं के लिये सनातन बोर्ड की आवश्यकता है। उन्होने कहा कि ऐसे समय में जब विश्व में मार-काट मची हुयी है, भारत में लोग होली के रंगों में आनंद मना रहे हैं। कहा कि होली पर किसी को जबरन रंग न लगायें । यह प्रेम का त्यौहार है, नशामुक्त होकर होली का पर्व मनायें । इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक, सीडीओ पीके शुक्ला, मंदिर सचिव विजय शर्मा, देवांश महाराज, रवि रावत, प्रमोद गुप्ता, सतीश गर्ग, वीर सिंह, मुकेश पाण्डेय, योगेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

Read Also-CHAMPIONSHIP-सरला बिरला विवि में शतरंज चैंपियनशिप आगामी 11 मार्च से

Show More

Related Articles

Back to top button